Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रक-कार एक्सीडेंटः कार सवार पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर

by Raju Chaurasia • August 8, 2021
Advertisement
Ad

नागौर। शनिवार को राजस्थान के नागौर में देर रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक और कार की भिडंत में पांच लोगों की जान चल गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों में एक बच्ची भी है जिसे अति गंभीर स्थिति में जयपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस सड़क दुर्घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है।
नागौर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नागौर जिले के कुचामन क्षेत्र में एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर की वजह से पांच लोगों की जान चली गई है। गंभीर स्थिति में एक बच्ची को जयपुर अस्पताल में डॉक्टर्स ने रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से यह हादसा हुआ। कार में सवार लोगों की हादसे में मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार कार और ट्रक के टक्कर में जान गंवाने वाले सभी लोग चुरु के रहने वाले हैं। यह हादसा कम रोशनी और तेज बारिश की वजह से हुआ है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हो गए हैं।

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल कुचामन सरकारी अस्पताल में भेजवाने की व्यवस्था की गई। एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

कुचामन शहर में हुए इस हादसे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि नागौर के कुचामन सिटी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.