Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मासूम बच्ची की बलि चढ़ा कर निकाली आंखें… फिर उसी का ताबीज बनाकर पहन लिया, मुंगेर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

by • August 10, 2021
Advertisement
Ad

मुंगेर जिले में हाल ही में 8 साल की एक बच्ची की लाश बेहद ही बुरी हालत में मिली थी। 8 साल की बच्ची की आंखें भी निकाल ली गई थीं। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और अब जो नतीजा सामने आया है वो दिल दहलाने वाला है। पुलिस का ये खुलासा जानकर कोई भी सन्न रह जाएगा।

मुंगेर में नरबलि- पुलिस
मुंगेर के साफियाबाद कांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। जिले के एसपी जेजे रेड्डी के मुताबिक बच्ची की बलि चढ़ाई गई थी। मुंगेर के एसपी जेजे रेड्डी की बनाई एसआईटी यानि विशेष जांच दल ने सोमवार को नाबालिग लड़की की हत्या करने और गर्भवती मां को गर्भपात से बचाने के लिए अनुष्ठान करने के आरोप में एक तांत्रिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

तांत्रिक ने आरोपियों को दी थी नरबलि की खौफनाक सलाह
एसपी ने कहा कि जिले के नया रामनगर थाना क्षेत्र के पदम गांव निवासी दिलीप कुमार को एक तांत्रिक परवेज आलम ने अपनी गर्भवती पत्नी को गर्भपात से बचाने के लिए एक लड़की की बलि देने की खौफनाक सलाह दी थी। एसपी के मुताबिक ‘दिलीप की पत्नी ने गर्भावस्था के कई असफल वर्षों के बाद गर्भधारण किया था। इसलिए उसने खगड़िया जिले के तांत्रिक की सलाह पर ये कदम उठाया। बलि देने के लिए ही 8 साल की मासूम की हत्या की गई।

तांत्रिक ने कुंवारी आंख वाली ताबीज पहनने की दी थी सलाह
जांच के दौरान यह पता चला कि तांत्रिक ने सलाह दी थी कि गर्भवती मां को एक कुंवारी की आंखों और उसके खून से पवित्र एक ताबीज पहननी चाहिए। इसके लिए दिलीप ने अपने दोस्त तनवीर आलम से बात की। तनवीर ने ही दिलीप को तांत्रिक परवेज से मिलवाया था। इसके बाद इन सबने अपने सहयोगी दशरथ की मदद ली। इसी ने परदाह गांव स्थित अपने पॉल्ट्री फार्म में अनुष्ठान करने की व्यवस्था की।

घर लौटती बच्ची को अगवा कर चढ़ा दी बलि- पुलिस
सफियाबाद पुलिस चौकी के एसएचओ गौरव कुमार ने कहा कि लड़की को उसके पिता को दोपहर का भोजन देने के बाद अकेले घर लौटते समय उठाया गया था। फिर उसकी हत्या कर दी गई और उसकी आंखें निकाल ली गईं। बाद में तांत्रिक ने एक ताबीज बनाया जिसे दिलीप की पत्नी ने गले में पहन भी लिया।

पुलिस ने शुरुआत में दिलीप, तनवीर और दशरथ को गिरफ्तार किया था। बाद में जादूगर परवेज आलम को खगड़िया जिले से हिरासत में ले लिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने उस जगह से कुछ सामान बरामद किया था जहां लड़की की बलि दी गई थी।

पहले रेप का मामला मानकर तफ्तीश कर रही थी पुलिस
इससे पहले, पुलिस ने हत्या और संदिग्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया था क्योंकि लड़की के निजी अंगों पर चोट के निशान पाए गए थे। एसपी ने कहा कि मामले को शीघ्र सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा क्योंकि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.