Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: चांदी व्यापारी से हुई एक करोड़ पांच लाख की लूट का खुलासा, 44 लाख रूपये से अधिक रकम बरामद, सात गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • August 26, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। गुरुवार को पूर्व शहर में बुलियन व्यापारी से एक करोड़ पांच लाख की लूट का खुलासा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने लूट खुलासा किया। जानकारी देते उन्होंने बताया कि घटना में शामिल चार बदमाशों सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी धनराशि में से 44 लाख 86 हजार रू. बरामद कर लिए है।

उन्होंने बताया कि लूट की घटना में चांदी का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा रूपयों को बैंक में जमा करने की बदमाशों को सूचना दी गई थी। उसका नाम कोमल पुत्र बनवारी नि.महादेव घाट थाना सदर बाजार है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से लूट के 50 हजार रू. मिले है। लूट नीतेश पुत्र गिरप्रसाद, तरूण चौधरी पुत्र अर्जुन, जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र हरीश्चन्द्र निवासीगण ग्राम भवोकरा जेवर एवं अरविन्द उर्फ माया पुत्र डम्बर सिंह नि. विनोबा नगर थाना सादाबाद शामिल है। जीतू,तरूण,अरविन्द तीनों शातिर बदमाश है, नीतेश इनका दोस्त है।

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 17-17 लाख रू.हम तीनों ने आपस में बांट लिए, शेष रकम नीतेश ले गया। बताया जाता है बदमाशों ने लूटी धनराशि में से काफी रकम अपने जीजा, पिता-माता आदि को बांट दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक के अनुसार लुटेरों की पहचान बाजना कस्बा में अंजनी शोरूम पर लगे सीसीटीवी केमरों के फुटेज से हुई। बदमाशों ने इस स्थान पर एक दुकान से 4 जिम बैग खरीदे थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.