Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राधाष्टमी पर बरसाना के मंदिर में मास्क के साथ मिलेगा प्रवेश

by Raju Chaurasia • September 7, 2021
Advertisement
Ad

डीएम एवं एसएसपी ने तैयारियों को लेकर बैठक की
मथुरा। बरसाना में योगिराज श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। राधाष्टमी महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बरसाना के विंगस्टन होटल के सभागार में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पाकिंर्गों में प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेड व्यवस्था पूर्ण रूप से हो।
जिलाधिकारी ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि राधाष्टमी मेले से संबंधित सभी कार्यांे को 11 सितंबर तक पूर्ण कर लें।
बैठक में एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीष चन्द्र, एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव, एसडीेएम छाता, हनुमान प्रसाद, एसडीएम महावन कृष्णा नन्द तिवारी, ओएसडी एमवीडीए क्रान्तिशेखर सिंह सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.