Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

by Raju Chaurasia • September 8, 2021
Advertisement
Ad
मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तानाशाही के खिलाफ सड़क पर निकले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने की कोशिश की,  लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। युवक कांग्रेस के नेता यतेंद्र मुकद्दम की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते भारतीय स्टेट बैंक चौराहा की ओर बढ़ने लगे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घेर लिया। उनके पुतला फूंकने के मंसूूबे को विफल कर दिया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.