Mon, Aug 31st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अलीगढ़ दौरा: पीएम मोदी एएमयू के बगल में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से एक नई यूनिवर्सिटी की नींव रखेंगे

by Raju Chaurasia • September 14, 2021

अलीगढ़ दौरा: पीएम मोदी एएमयू के बगल में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से एक नई यूनिवर्सिटी की नींव रखेंगे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बगल में बन रही है। भाजपा लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह रखने की मांग करती आ रही थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के बारे में
इस विश्वविद्यालय को राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के सम्मान में स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।

उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के बारे में
उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान की थी। रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह नोड–अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ की योजना बनाई गई है। अलीगढ़-नोड के सिलसिले में भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 19 फर्मों को जमीन आवंटित कर दी गई है, जो इसके विकास के लिये 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। उत्तर प्रदेश के रक्षा औद्योगिक गलियारे से देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.