नई दिल्ली। देश के कई आईएएस अधिकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर करते हैं जो देखते ही देखते वायरल होने लगती हैं। इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर आईएएस रमेश घोलप ने शेयर की है। तस्वीर के साथ लिखा है, तजुर्बा है मेरा मिट्टी की पकड़ मजबुत होती है, संगमरमर पर तो हमने पांव फिसलते देखे हैं। 3 तस्वीरों में दिख रहा है कि IAS अधिकारी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ पालथी मारकर जमीन पर ही बैठा हुआ है। रमेश घोलप की इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। https://twitter.com/RmeshSpeaks/status/1449937927971115016?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449937927971115016%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FRmeshSpeaks%2Fstatus%2F1449937927971115016%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw रमेश घोलप अभी झारखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर हैं। वे 2012 बैच के IAS हैं और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश घोलप अपनी इनोवा से नीचे उतरते हैं और गांव के एक बुजुर्ग के पास जाते हैं। फिर उससे कुछ बातचीत करना शुरू कर देते हैं। इसी दौरान वे उसके साथ जमीन पर ही बैठ जाते हैं। फिर दोनों के बीच काफी बातचीत होती है। कई मौके तो ऐसे भी आते हैं जब दोनों के बीच ठहाके भी लगते हैं। इस दौरान IAS अधिकारी का बॉडीगार्ड कार में बैठकर ये सब देखता रहता है। ऐसी ही एक तस्वीर IAS सोनल गोयल ने भी शेयर की है। 2008 बैच की अधिकारी सोनल ने एक मेट्रो के अंदर बैठी महिलाओं की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दिख रहा है कि एक महिला मेट्रो में जमीन पर बैठकर अपने बच्चे को दूध पिला रही है, वहीं कुछ महिलाएं अपनी सीट पर बैठकर मोबाइल चला रही हैं। तस्वीर के साथ सोनल गोयल ने कैप्शन दिया है, क्या सहानुभूति और दया के लिए शिक्षित होना पर्याप्त है। https://twitter.com/sonalgoelias/status/1461010251616903175?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1461010251616903175%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2Fsonalgoelias%2Fstatus%2F1461010251616903175%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw