Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में कोविड के 1.59 नए मरीज, चेन्नई में लगा टोटल लॉकडाउन

by Raju Chaurasia • January 9, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 40,863 लोग डिस्चार्ज हुए और 327 लोगों की मृत्यु हुई। देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग डिस्चार्ज हुए। तमिलनाडु में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच आज चेन्नई में आज टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 10.21% पर पहुंच गया है। 5,90,611 एक्टिव केस हैं। अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर 4,83,790 जान गंवा चुके हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151.58 करोड़ पर पहुंच गया है।

झारखंड में मुख्यमंत्री आवास में कोरोनावायरस ने एंट्री की है। यहां सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बच्चे, सीएम की साली और एक सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिसके बाद सभी का शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया गया। देर शाम रिपोर्ट आई। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू में रविवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के चलते कुछ छूट दी गई हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान गुरुद्वारा शीशगंज साहिब समेत दिल्ली के अन्य गुरुद्धारा पर श्रद्धालु पहुंचे।

श्रीनगर के चिनार कोर (15 कोर) के GOC लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे ने GuruGobindSingh जयंती के अवसर पर जम्मू के नौहट्टा में गुरुद्वारा चट्टी पातशाही में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मेरी किस्मत है कि मैं आज यहां पर मत्था टेकने के लिए आ पाया। मैंने अरदास की है कि कश्मीर के अंदर शांति और खुशहाली बनी रहे। हमारे चिनार कोर के जितने जवान जहां पर भी तैनात हैं, वे वहां पर सजग और सही तरीके से अपनी ड्यूटी दें।

हरियाणा के रोहतक में अब तक 50 डॉक्टर COVID19 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके चलते अब सोमवार से PGIMS में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। इसके साथ ही कुछ नई पाबंदियां लगाने का फैसला किया गया है। PGIMS के डॉक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पुराने रोगियों को ऑनलाइन चिकित्सकीय सेवा लेने की सलाह दे रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.