Sat, Jun 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कौन हैं प्रदीप गवांडे जिनके साथ जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं आईएएस टीना डाबी

by Raju Chaurasia • March 29, 2022
Advertisement
Ad

जयपुर। राजस्थान कैडर की UPSC 2016 टॉपर IAS टीना डाबी दूसरी शादी करने जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की दीं। अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलासा करते हुए टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर लिखा है-‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।’ जानकारी मिल रही है कि 22 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन मे बंध सकते हैं। बता दें कि टीना अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी शादी और तलाक को लेकर खूब सुर्खियों में थी। अब एक बार फिर टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं।

IAS टीना डाबी जिसके साथ जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं, उनका नाम प्रदीप गवांडे है। महाराष्ट्र के रहने वाले प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 हुआ था। प्रदीप चूरू कलेक्टर रह चुके हैं। यूपीएससी परीक्षा क्लियर करने से पहले MBBS की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। गवांडे फिलहाल राजस्थान आर्कियोलॉजी एण्ड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं।

टीना डाबी फिलहाल राजस्थान के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात है। उन्होंने साल 2016 में 23 साल की उम्र में यूपीएससी में टॉप कर सुर्खियां बटोरी थीं। टीना डाबी और अतहर आमिर खान (Athar Khan) ट्रेनिंग के दौरान करीब आए थे। उन्होंने 2018 में अतहर से शादी की। टीना और अतहर ने नवंबर 2020 में जयपुर के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था, जिसके बाद अगस्त 2021 में आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया।

टीना डाबी सबसे चर्चित अफसरों में से एक हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। टीना देश की सबसे चर्चित आईएएस अफसरों की लिस्ट में शामिल है। इंस्टाग्राम पर टीना के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्सर उनकी फोटो और रील्स वायरल होते रहते हैं। लोग भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब जब वह नई जिंदगी शुरू करने जा रही हैं तो टीना और प्रदीप दोनों अफसरों ने तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.