ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भारतीय संगीतकार रिकी केज ने प्रधानमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा है। केज ने प्रधानमंत्री के साथ 2015 और फिर 2022 के दो फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- 7 ईयर चैलेंज!! पहली तस्वीर तब की है, जब मैं 2015 में ग्रैमी अवॉर्ड पाया था। दूसरी तस्वीर 2022 की है जब मुझे दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड मिला। https://twitter.com/rickykej/status/1514821610817351681?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1514821610817351681%7Ctwgr%5Ehb_1_10%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2Frickykej%2Fstatus%2F1514821610817351681%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw दोनों तस्वीरों में मोदी बिल्कुल एक समान दिख रहे हैं। इस पर केज ने लिखा- पीएम मोदी दोनों तस्वीरों में एक जैसे हैं, लेकिन मेरी उम्र में काफी अंतर दिख रहा है। आखिर राज क्या है? सुबह 9 बजे किए गए इस ट्वीट को सैकड़ों बार रीट्वीट किया जा चुका है, जबकि एक घंटे में ही हजारों लोगाें ने इसे लाइक किया। लोगों ने इस ट्वीट पर कमेंट भी किए। जानें, कैसे फिट रहते हैं मोदी। 2014 में पीएम बनने के बाद से मोदी रोज 18 घंटे काम करते हैं, इसके बावजूद उनकी दिनचर्या बेहद संतुलित है। पीएम मोदी हमेशा फिट और फुर्तीले दिखते हैं। इसके लिए वे सुबह की शुरुआत योग से करते हैं। इसके बाद सुबह की चाय के साथ अखबारों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर डालते हैं। नाश्ते में वे उत्तर भारत, दक्षिण भारत और गुजराती भोजन पसंद करते हैं। कई बार उनके नाश्ते में इसका मिश्रण होता है। इडली, सांभर, फाफड़ा और दलिया जैसे हल्की चीजें उनके नाश्ते में शामिल होती हैं। सुबह 9 बजे तक वे नाश्ता कर 9:30 बजे दफ्तर के लिए निकल पड़ते हैं। दफ्तर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले अपने दिन भर के शेड्यूल की जानकारी लेते हैं। दोपहर 12 बजे वे हल्का खाना खाते हैं। इसमें कई बार सिर्फ फल होते हैं। इसके बाद शाम 6:15 बजे वे एक और चाय पीते हैं और शाम 7:30 बजे घर पहुंचने के बाद मंत्रियों अफसरों के संपर्क में रहते हैं। रात 9 से 10 के बीच वे खाना खा लेते हैं। हालांकि, खाने के बाद भी मोदी काम में लगे रहते हैं। बताया जाता है कि कई बार वे रात एक बजे तक काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के दिनों में 9 दिनाें तक उपवास करते हैं। इस दौरान वे सिर्फ नींबू पानी पीते हैं। उपवास के दिन वह दिन में सिर्फ1 फल खाते हैं। वह दो नवरात्रि के अलावा अन्य उपवास भी करते हैं। यही नहीं, पीएम विदेश में भी हों तो योगाभ्यास और मेडिटेशन करना नहीं भूलते। मोदी शुद्ध शाकाहारी भोजन ही करते हैं।