Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

संकट: बॉर्डर से लगे बाडमेर में पानी से हाहाकार, 2 हजार से ज्यादा गांवों में सूखा, प्यासे भटक रहे लोग

by Raju Chaurasia • April 24, 2022
Advertisement
Ad

देश की बॉर्डर से लगे जिले में इस साल बारिश कम होने के कारण अकाल पड़ गया हैं, इसके कारण ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी और चारे पानी को लेकर गांव की जनता बहुत परेशान हो रही हैं। अकाल की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के शिव पंचायत सहित 2350 गांवों को अभावग्रस्त घोषित करते हुए टैंकरों के माध्यम से पानी की पूर्ति करेगी गौवंशों के लिए 200 स्थानों पर चारा डिपो और पशु शिविर खोलने की तैयारी भी कर रही है। ताकि चरवाहों को परेशानी न हो और अकाल की स्थिति को काबू किया जा सके।

बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में 7 लाख की आबादी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही है।साथ ही, चारा डिपो एवं पशु शिविर के लिए ग्राम पंचायत की ओर से ऑनलाइन अप्लीकेशन मगांए गए हैं, जिसमें 200 को मार्क किया गया है जहां पर जल्द ही पशु शिविर चारा डिपो खोले जाएंगे। उन्होने ने बताया कि पानी की सप्लाई के लिए सब डिवीजन मानेटरिंग कमेटी का भी गठन किया गया है ताकि वाटर सप्लाई पर नजर रखी जा सके ताकि पानी सप्लाई उचित रूप से चलती रहे।

रेगिस्तानी इलाका होने के कारण यहां बारिस कम होती है और लोगों को अकाल झेलना पड़ता है। इस बार भी बारिश नहीं होने के कारण पानी की किल्लत के साथ साथ पशुओं के चारे के लिए भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गांव छोड़ने के साथ अपने मवेसी भी छोड़ने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों के उपखंड स्तरीय अधिकारियों के प्रस्ताव के आधार पर बाड़मेर जिले में 200 से अधिक स्थानों पर पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने की बात कही गई है । इस बार पशु चारे के रेट बढ़ने के कारण मार्केट से नए कोटेशन मांगे गए हैं ताकि उचित कीमत पर चारा उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.