Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

धरती पर तीन दिन बाद आने वाली बड़ी मुसीबत, सब कुछ हो जाएगा खत्म!

by Raju Chaurasia • May 13, 2022
Advertisement
Ad

एक बड़े आकार का एस्टेरॉयड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस पर नजर रख रहा है। वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड का नाम रॉक-388945 (2008 TZ3) दिया है। यह 16 मई को तड़के 2 बजकर 48 मिनट पर धरती के नजदीक पहुंच जाएगा। संभवत: यह पृथ्वी से टकरा भी सकता है और अगर ऐसा हुआ तबाही आएगी।

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी चौड़ाई 1608 फुट है। यह न्यूयॉर्क की एंपायर एस्टेट बिल्डिंग से भी चौड़ा है। इसके अलावा यह एफिल टॉवर और स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी से भी बड़ा है। नासा वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर यह धरती से टकरा जाता है तो बड़ी तबाही आ सकती है। हालांकि, ऐसा होने की आशंका कम है, क्योंकि वैज्ञानिकों की कैलकुलेशन के अनुसार यह धरती से लगभग 25 लाख मील दूर से गुजर जाएगा। बहरहाल, यह दूरी भी ज्यादा नहीं है और ऐसे में कुछ भी हो सकता है, इसलिए नासा इस पर करीब से नजर रखे हुए है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.