Mon, Aug 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एयरपोर्ट पर उतरते ही हवालात पहुंचा दूल्हा, नई-नवेली दुल्हन के सामने उठा ले गई पुलिस

by Raju Chaurasia • May 16, 2022

एयरपोर्ट पर उतरते ही हवालात पहुंचा दूल्हा, नई-नवेली दुल्हन के सामने उठा ले गई पुलिस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां विदेश से आए दूल्हे को एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस उठा ले गई। दूल्हे के इंतजार में पहले से ही पुलिस वहां तैनात थी। बताया जा रहा है कि वह चूरू जिले का रहने वाला है। फिलिपींस की रहने वाली युवती से शादी के बाद वह यहां पहुंचा था। उसके साथ उसकी नई-नवेली विदेशी दुल्हन भी थी लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हालांकि कुछ ही देर बाद दुल्हन को छोड़ दिया गया। वह अपने देश वापस जाने की तैयारी में है। फिलहाल युवक हिरासत में है। उसके खिलाफ उसकी पहली पत्नी ने केस दर्ज कराया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.