Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टहलने निकले अधेड़ पर अचानक कूदा बंदर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई मौत

by tanuja • February 7, 2024
Advertisement
Ad

झारखंड का रहने वाला शख्स मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में एक व्यक्ति के घर पर लंबे समय से नौकरी कर रहा था। बुधवार की सुबह वह टहलने निकला था। इसी दौरान एक पेड़ से अचानक बंदर उसके ऊपर कूद गया। जिससे वह सड़क पर गिरा। इसी बीच ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर बुधवार की सुबह सड़क पर टहल रहे एक अधेड़ शख्स पर अचानक एक बंदर कूद गया। जिससे अधेड़ सड़क पर गिर गया। इस बीच वह पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक लंबे समय से गोठा में रह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की शिनाख्त झारखंड राज्य के धनबाद जिला निवासी रमेश (50) पुत्र जित्तन के रूप में हुई। मृतक दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी रामजी राय के घर पर बीस वर्ष की आयु से नौकरी करता था। बुधवार की सुबह वह रोज की तरह राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 के किनारे टहल रहा था। अभी वह गोठा के पास पहुंचा था कि अचानक एक पेड़ से बंदर रमेश के ऊपर कूद गया।

बंदर के कूदने से रमेश असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच दोहरीघाट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर- ट्राली के जद में आने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक के मालिक रामजी राय ने हादसे को लेकर दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.