Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आमिर खान की बेटी इरा खान ने शेयर किया इंगेजमेंट का वीडियो, नूपुर शिखरे के साथ यूं मस्ती करती आईं नजर

by यूनिक समय • November 22, 2022
ira khan

आमिर खान की बेटी इरा खान ने शेयर किया इंगेजमेंट का वीडियो, नूपुर शिखरे के साथ यूं मस्ती करती आईं नजर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इरा खान  और नूपुर शिखरे बीते साल से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में थे। हाल ही में दोनों ने फैंस को सरप्राइज देते हुए परिवार और दोस्तों को मौजूदगी में सगाई की है। Ira-Nupur की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रिंग सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

वीडियो में आमिर खान की बेटी इरा खान रेड कलर के गाउन में तो वहीं उनके मंगेतर नुपुर शिखरे ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में हैंडसम लग रहे हैं। इरा खान वीडियो में पहले एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते हैं और फिर खुशी की मारे झूमने लगते हैं। दोनों के चेहरे की खुशी को देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। आइरा खान और नुपुर कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस इंगेजमेंट पार्टी में आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव, आजाद राव खान, इमरान खान, मंसूर खान और आइरा की दादी जीनत हुसैन पहुंची थीं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.