Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन के चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की चित्र प्रदर्शनी का मुम्बई में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया उद्घाटन बोली.. मुझे चित्रों से प्यार हो गया

by यूनिक समय • November 10, 2022
shilpaa

वृंदावन के चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की चित्र प्रदर्शनी का मुम्बई में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया उद्घाटन बोली.. मुझे चित्रों से प्यार हो गया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन के चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की चित्र प्रदर्शनी का मुम्बई में उद्घाटन करती हुई फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे, भाजपा प्रावक्ता शाइना एन सी आदि।

यूनिक समय, वृन्दावन/मुम्बई। चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की मुम्बई में लगाई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता शाइना एन सी, कल्पना शाह आदि उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी ताओ आर्ट गैलरी, वरली, मुम्बई में आयोजित की गयी थी। चार दिन चली इस प्रदर्शनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले तथा सांस्कृतिक कार्य, वन एवं मत्स्यव्यवसाय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने भी अवलोकन किया। कहा कि यह प्रदर्शनी मुम्बई वालों के लिये अनोखी प्रदर्शनी है। वृन्दावन से कृष्ण मुम्बई पधारे है । ये ऐसे भक्ति मय चित्र है। इसमे हमारे देश की संस्कृति तथा भारत का इतिहास दिखाई देता है । उन्होंने कहा कि ये चित्र इतने सुन्दर है तो वास्तव में कृष्ण कितने सुंदर होंगे। कृष्ण कन्हाई के चित्रों की प्रसंशा करते हुए कहा कि ऐसी अद्भुत चित्र प्रदर्शनी मुम्बई में पहली बार आयोजित की गई है । फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी चित्रों को देखकर अभिभूत हो गयी। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कृष्ण कन्हाई से कहा कि मुझे आपके चित्रों तथा आपसे प्यार हो गया है । उन्होंने अपने घर के लिये भी एक चित्र को पसन्द किया ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.