Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अधिवक्ता लामबंद होकर भाजपा को हराने का कार्य करेंगे, सपा अधिवक्ता सभा की गोष्ठी में लिया गया निर्णय

by Raju Chaurasia • December 2, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। समाजवादी अधिवक्ता सभा के बैनर तले मिशन 2022 के तहत  विधानसभा चुनाव में अधिवक्ताओं की भागीदारी पर विचार गोष्ठी  आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अधिवक्ताओं के लिए कुछ नहीं किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में मथुरा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के पक्के चैंबर्स का निर्माण कराया गया था परंतु भाजपा ने अधिवक्ताओं के लिए कुछ भी नहीं किया आगामी चुनाव में अधिवक्ता लामबंद होकर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे। संचालन  अभिषेक यादव ने किया। गोष्ठी में अनिल अग्रवाल, पूर्व एडीजीसी विनोद यादव , अधिवक्ता सभा के जिला महासचिव  डेविड प्रजापति, मीडिया प्रभारी खलील अहमद,  दीनदयाल पचौरी, प्रेमचंद कर्दम एवं सुरेश चन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.