Wed, Nov 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

‘Jailer 2’ OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’; अनकट वर्जन में मिलेंगे 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन

by Tarun Bhardwaj • November 4, 2026
‘Jailer 2’ OTT Release

‘Jailer 2’ OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’; अनकट वर्जन में मिलेंगे 30 मिनट के एक्स्ट्रा सीन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स के साथ यह फिल्म 800 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 20 दिनों की सफल थिएट्रीकल रन के बाद अब इस मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

ओटीटी पर रिलीज होगा अनकट वर्जन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जेलर 2’ का ओटीटी वर्जन सिनेमाघरों में दिखाई गई फिल्म से काफी अलग और खास होने वाला है। मेकर्स इसे अनकट वर्जन में लाने की योजना बना रहे हैं, जिसमें लगभग 30 मिनट के अतिरिक्त सीन्स शामिल होंगे। थिएट्रीकल रिलीज में मोहनलाल, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के किरदारों को सीमित स्क्रीन टाइम मिला था, लेकिन डिजिटल वर्जन में उनके लंबे और खास सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, थिएट्रीकल कट से पूरी तरह हटा दिए गए तमिल स्टार एन. संथानम के कैमियो को भी ओटीटी कट में जगह दी जा सकती है।

कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?

ताजा जानकारी के मुताबिक, सिनेमाघरों में रिलीज के चार हफ्ते बाद यानी 12 नवंबर 2026 को फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि कुछ चर्चाओं में ‘सन एनएक्सटी’ (Sun NXT) का नाम भी सामने आया है, लेकिन अमेज़न प्राइम वीडियो डिजिटल राइट्स की रेस में सबसे आगे है। मेकर्स की ओर से जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

‘जेलर 2’ की दिलचस्प कहानी और स्टार कास्ट

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले भाग की घटनाओं के तीन महीने बाद की कहानी पर आधारित है। इसमें टाइगर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) द्वारा छिपाए गए मूर्तियों के 3 कंटेनरों और मूर्ति तस्करी गिरोह के इर्द-गिर्द पूरी पटकथा घूमती है। फिल्म में रजनीकांत के साथ सूरज वेंजारामूडु, एसजे सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोहनलाल, शिवराजकुमार, विजय सेतुपति, ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ ने धमाकेदार कैमियो किया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: World: पाकिस्तान के पारंपरिक हथियार नियंत्रण प्रस्ताव पर अलग-थलग पड़े भारत-इसराइल; दुनिया के 180 देशों ने किया समर्थन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Jailer 2 | Rajini kanth | Jailer 2 OTT | Amazon Prime Video | ‘Jailer 2’ OTT Release | Rajinikanth Jailer 2 Collection

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज की बदलेगी दिनचर्या सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर अलग-थलग पड़े भारत-इसराइल; दुनिया के 180 देशों ने किया समर्थन ऑकलैंड के ईडन पार्क में विराट कोहली का जादुई कैच; एक हाथ से डाइव लगाकर नाथन स्मिथ को किया आउट मथुरा में 24 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होगा देव दीपावली महोत्सव इंचार्ज प्रधानाध्यापक तैनाती की जांच के लिए सीडीओ ने गठित की तीन सदस्यीय समिति केनरा बैंक और PNB ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव ट्रेड मार्केट में मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव; पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या