Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भरतपुर में खौफनाक हादसे के बाद हवा में उछले शव, मथुरा से धौलपुर जा रहे थे एक ही परिवार के तीन सदस्य

by Raju Chaurasia • August 30, 2022

भरतपुर में खौफनाक हादसे के बाद हवा में उछले शव, मथुरा से धौलपुर जा रहे थे एक ही परिवार के तीन सदस्य

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आए हैं। घटना में बाप बेटे सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीनों मृतकों उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले हैं। जो राजस्थान के धौलपुर में दर्शन करने के लिए आए थे। वापस लौटते समय अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई जो सड़क से उतरकर सीधे पास की एक दीवार में जा टकराई। तीनों बाइक सवार उछलकर दीवार से जा भिड़े। जिस कारण मौके पर ही मौत। फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले मान सिंह ठाकुर और बेटा चंद्रपाल और मान सिंह का भाई हरबंस सोमवार सुबह राजस्थान के धौलपुर जिले के बाबू महाराज के मेले में दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो भरतपुर के रामपुरा में मुसेकापुरा मैं उनकी बाइक अनबैलेंस हो गई जो सीधे तेज स्पीड में दीवार से जा टकराई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में अब तक के सामने आया है कि तीनों ने ही बाइक पर हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जब बाइक टकराई तो एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद तीनों बाइक सवार दीवार से जा टकराए। दीवार से टकराने के बाद तीनों के सिर से काफी खून बहने लगा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण ही तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उनके घर वालों तक पहुंची। और घरवालों को इसकी सूचना दी। जैसे ही परिजन देर शाम पोस्टमार्टम करवाने के लिए भरतपुर पहुंचे तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। भरतपुर में हुई इस घटना में एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए। बताया जा रहा है कि परिवार में नवंबर में शादी भी होनी थी। जिसकी भी तैयारियां चल रही थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.