Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में 8 से 15 अक्टूबर तक ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026’ का आयोजन; आठ दिनों तक गूंजेगा महाराजा अग्रसेन का जयघोष

by Tarun Bhardwaj • October 2, 2026
'Agrasen Jayanti Mahotsav-2026' to be organized in Mathura from October 8 to 15

मथुरा में 8 से 15 अक्टूबर तक ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026’ का आयोजन; आठ दिनों तक गूंजेगा महाराजा अग्रसेन का जयघोष

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्री अग्रवाल सभा (रजि.), मथुरा के तत्वावधान में इस वर्ष आठ दिवसीय ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026’ का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर तक भव्य एवं धूमधाम के साथ किया जाएगा। इस महोत्सव की शुरुआत जहां नर सेवा-नारायण सेवा और समाज सेवा के विभिन्न संकल्पों के साथ होगी, वहीं अंतिम दिन बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छल की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन, माता लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ दुर्गा और 18 राजकुमारों के भव्य स्वरूपों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया तथा समस्त अग्रवाल समाज से इस आठ दिवसीय जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

सेवा और संकल्प से होगा महोत्सव का आगाज

श्री अग्रवाल सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल ने जानकारी दी कि ‘अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026’ का शुभारंभ सामाजिक सरोकार के कार्यों से होगा। महोत्सव के पहले दिन, 8 अक्टूबर को अग्रवाटिका में वृद्धाश्रम की महिलाओं को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी और सामाजिक संस्था ‘सृजन’ को सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

इसके बाद, 9 अक्टूबर को तिलकद्वार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तथा अग्रवाटिका में दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तीसरे दिन, 10 अक्टूबर को प्रातःकाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जबकि सायंकाल में यमुनापार स्थित अग्रसेन घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन होगा।

कलश यात्रा, हवन एवं भव्य शोभायात्रा

जयंती संयोजक किशोर मित्तल और शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल ने 11 एवं 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की श्रृंखला में, 11 अक्टूबर को अग्रवाटिका में पुष्पांजलि समारोह और अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण के पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

कलश यात्रा के उपरांत, अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण, धार्मिक हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल सहभोज का आयोजन होगा। अगले दिन, 12 अक्टूबर को चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज (भरतपुर गेट) से परंपरागत एवं भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

यह शोभायात्रा शहर के पारंपरिक मार्गों घीया मंडी, चौक बाजार, विश्राम बाजार और छत्ता बाजार से होकर गुजरेगी तथा होली गेट पर पहुंचकर विधिवत संपन्न होगी।

बीएसए कॉलेज मैदान में 3 दिवसीय ‘अग्रसेन मेला’

सभा अध्यक्ष अशोक बंसल और मेला संयोजक अंकित बंसल ने जानकारी दी कि 13 से 15 अक्टूबर तक बीएसए डिग्री कॉलेज के मैदान में तीन दिवसीय ‘अग्रसेन मेला’ आयोजित किया जाएगा। मेले के प्रथम दिन, 13 अक्टूबर को समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह तथा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

दूसरे दिन, 14 अक्टूबर को महिला समिति द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षाप्रद नाटक और मुंबई के प्रसिद्ध रॉक बैंड द्वारा ‘भजन जैमिंग’ की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम दिन, 15 अक्टूबर को बॉलीवुड की ख्यातिप्राप्त पार्श्व गायिका पलक मुच्छल के सुरीले भजनों और गीतों की शाम सजेगी, जो इस पूरे महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना; 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का बीटीएस वीडियो हुआ रिलीज 14 दिन बाद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026 पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ