Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नहीं थम रहा एलोपैथी विवाद, बाबा रामदेव के खिलाफ आज डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

by • June 1, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली
एलोपैथी चिकित्सा और डॉक्टरों को लेकर योग गुरू बाबा रामदेव के दिए बयान पर विवाद दिन ब दिन गहराता जा रहा है। बाबा रामदेव ने इस मामले पर अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर्स उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं है। अब एलोपैथी से जुड़े देशभर के डॉक्टर्स बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी इस प्रोटेस्ट का समर्थन किया है।

जानकारी के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और FEMA समेत कई संगठनों ने बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टर्स भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

डॉ. हर्षवर्धन के दखल के बाद भी नहीं थमा विवाद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस मामले पर बाबा रामदेव को लेटर पत्र एलोपैथी और डॉक्टरों के खिलाफ अपना बयान वापस लेने की बात कही थी। इसके तुरंत बाद ही बाबा रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया था। हालांकि IMA और डॉक्टर्स बाबा रामदेव की सफाई से संतुष्ट नहीं हुए हैं और विवाद बरकरार है।

एलोपैथी विवाद में अक्षय कुमार की एंट्री?
एलोपैथी बनाम आयुर्वेद विवाद में अब अभिनेता अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। बेशक यह सीधी नहीं है, लेकिन मामले में वह भी पक्षकार जरूर बन गए हैं। दरअसल, बाबा रामदेव ने अपनी बात के समर्थन में अभिनेता के दो वीडियो साझा किए हैं। इसमें अक्षय ने आयुर्वेद का खुलकर समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा है कि पारंपरिक भारतीय चिकित्‍सा पद्धति में शरीर का कोई ऐसा मर्ज नहीं है जिसका इलाज न हो।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.