Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल, पसली में लगी चोट, सांस लेने में दिक्कत

by यूनिक समय • March 6, 2023
amitabh_bachchan

अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान हुए घायल, पसली में लगी चोट, सांस लेने में दिक्कत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हैदराबाद में इन दिनों साउथ स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग चल रही थी। इसी बीच एक बुरी सुनने को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन सीन्स शूट करते वक्त 80 साल के अमिताभ बच्चन हादसे का शिकार हो गए। उन्हें एक्शन सीन करते वक्त पसलियों में चोट लगी है। साथ ही उन्हें सांस लेने में भी प्रॉब्लम हो रही है। डॉक्टर ने उन्हें 2 हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि हैदराबाद में ट्रीटमेंट के बाद वह मुंबई अपने घर वापस आ गए हैं। उन्होंने खुद के साथ हुए हादसे को अपने ब्लॉग के जरिए बताया है और अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह ठीक है। बिग बी के फैन्स उनके साथ हुए हादसे को लेकर काफी चिंतित है और उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

साउथ डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग अमिताभ बच्चन के चोटिल होने के बाद कैंसिल कर दी गई है। बता दें कि इस एक्शन पैक्ड फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए है और मेकर्स इसे हाई लेवल पर बना रहे हैं। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की पसलियों में चोट लगी। हैदराबाद में चेकअप करने के बाद वह मुंबई लौट आए है और घर पर आराम कर रहे है। फिलहाल वह किसी नहीं मिल रहे है। उन्होंने खुद के साथ हुए हादसे के बारे में ब्लॉग में लिखा। उन्होंने बताया- रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को भी कैंसिल कर दिया है। पट्टी बंधी है और इलाज भी चल रहा है। दर्द काफी ज्यादा है। हिलने-डुलने में भी बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। सांस लेने में भी प्रॉब्लम आ रही है। वैसे, दर्द कम करने के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। मुझे ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा- मैं जलसा में ही आराम कर रहा हूं। कुछ हफ्तों के लिए सारे काम बंद रहेंगे। मैं जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तब तक जलसा के बाहर फैन्स से भी नहीं मिल पाऊंगा। आप उन लोगों को भी सूचित कर दें जो जलसा आने की प्लानिंग कर रहे हैं। बाकी सब ठीक है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.