Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Anant 31st Birthday: बेंगलुरु के प्रसिद्ध राजराजेश्वरी मंदिर में हुआ विशेष पूजा का आयोजन; मंदिरों को दिया करोड़ों का उपहार

by Tarun Bhardwaj • April 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी कल, 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, लेकिन इसका भव्य और परोपकारी जश्न अभी से शुरू हो चुका है। धार्मिक आस्था, पशु कल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी के अनूठे मेल के साथ इस बार अनंत अंबानी का जन्मदिन न केवल ग्लैमर बल्कि सेवा भाव के लिए भी चर्चा में है।

धार्मिक अनुष्ठान और करोड़ों का दान

अनंत अंबानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बेंगलुरु के प्रसिद्ध राजराजेश्वरी मंदिर में विशेष संकल्प पूजा और विधिवत अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें अंबानी परिवार ने भाग लिया। अपनी गहरी आस्था के लिए जाने जाने वाले अनंत ने केरल के राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर को 3-3 करोड़ रुपये दान किए हैं।

इसके अतिरिक्त, राजराजेश्वरम मंदिर के ऐतिहासिक ‘ईस्ट गोपुरम’ के जीर्णोद्धार के लिए 12 करोड़ रुपये की भारी राशि आवंटित की गई है। हाथियों के प्रति अपने प्रेम के लिए मशहूर अनंत ने हाथियों के लिए एक विशेष आधुनिक अस्पताल और ‘चेन-फ्री’ शेल्टर (जंजीर मुक्त आश्रय) विकसित करने की योजना भी साझा की है।

स्पाइन इंजरी फाउंडेशन को मिला अनंत का साथ

जन्मदिन के अवसर पर अनंत ने एक बड़ी सामाजिक पहल की घोषणा की है। उन्होंने कोयंबटूर स्थित ‘गंगा स्पाइन इंजरी फाउंडेशन’ (GSIF) को सपोर्ट करने का निर्णय लिया है। यह संस्था उन मरीजों के लिए काम करती है जो रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोटों के कारण बिस्तर पर हैं। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर अनंत ने उनके पुनर्वास में योगदान देने का फैसला किया, जिसे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जामनगर में सितारों का जमावड़ा

10 अप्रैल को होने वाले मुख्य समारोह के लिए गुजरात का जामनगर पूरी तरह सज चुका है। यहाँ बॉलीवुड के महानायक शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ पहुँच चुके हैं, वहीं ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह भी अपनी सिग्नेचर एनर्जी के साथ जामनगर पहुँच गए हैं।

शहनाज गिल की सादगी: जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) भी आयोजित किया गया, जहाँ अभिनेत्री शहनाज गिल पहुँचीं। ग्रीन और रेड ड्रेस में नजर आईं शहनाज ने न केवल लोगों को प्रोत्साहित किया बल्कि रक्तदाताओं को पुरस्कृत भी किया। जश्न में अनन्या पांडे, ओरी और शनाया कपूर जैसे कई युवा सितारे भी शामिल होने वाले हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में अनंत अंबानी के प्रशंसक कहीं हवन कर रहे हैं, तो कहीं जरूरतमंदों को भोजन करा रहे हैं। धार्मिक परंपराओं और आधुनिक समाज सेवा के इस संगम ने इस बार के अंबानी सेलिब्रेशन को बेहद खास बना दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़; भाजपा पदाधिकारी समेत 6 लोग गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत