Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और घटना सामने आई, महिला ने पति की हत्या कर शव के किए टुकड़े

by Raju Chaurasia • November 28, 2022

श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और घटना सामने आई, महिला ने पति की हत्या कर शव के किए टुकड़े

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। घटना पांडवनगर की है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया। इसके बाद टुकड़ों को एक-एक कर फेंका गया। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

घटना मई महीने की है। मृतक की पहचान अंजन दास के रूप में हुई है। हत्या का आरोप अंजन की पत्नी पूनम और बेटे दीपक पर लगा है। मां-बेटे ने अंजन की हत्या की और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव के टुकड़ों को फ्रिज में डाल दिया गया। बाद में मां-बेटे ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को त्रिलोकपुरी इलाके में फेंका।

पांच जून को त्रिलोकपुरी इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के जवानों को झाड़ियों की ओर से बदबू आई थी। पुलिसकर्मियों ने जांच की तो देखा कि शव के टुकड़ों को फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जून में उसी इलाके में शव के कई टुकड़े मिले थे। पुलिस ने शव के टुकड़ों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे थे, लेकिन उस वक्त अधिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

श्रद्धा हत्याकांड सामने आने के बाद इस मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। शव के टुकड़े जिस जगह मिले उस जगह के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल गए तो पता चला की एक महिला और एक युवक रात में कोई चीज फेंक रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मां-बेटे ने मिलकर अंजन दास की हत्या की। दोनों ने हत्या करने से पहले अंजन को नशा दिया था। पुलिस ने उस फ्रिज को भी बरामद कर लिया है, जिसमें शव के टुकड़े रखे गए थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.