Thu, Sep 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5; 2nm A20 Pro चिप, ट्रिपल 48MP कैमरा और एडवांस AI फीचर्स से लैस

by Tarun Bhardwaj • September 10, 2026
Apple launched the iPhone 18 Pro series and AirPods 5

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5; 2nm A20 Pro चिप, ट्रिपल 48MP कैमरा और एडवांस AI फीचर्स से लैस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और नेक्स्ट-जनरेशन AirPods 5 से पर्दा उठा दिया है। इस बार Apple कंपनी ने पहली बार नए CEO जॉन टर्नस (John Ternus) की अगुवाई में यह इवेंट आयोजित किया। Apple ने इस बार रेगुलर मॉडल को छोड़कर सीधे प्रो वेरिएंट्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए परफॉर्मेंस, कूलिंग, कैमरा तकनीक और ऑन-डिवाइस AI में बड़े अपग्रेड पेश किए हैं।

iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े और एडवांस बदलाव किए गए हैं। इसमें शामिल 2nm A20 Pro चिपसेट दुनिया की पहली 2nm तकनीक पर आधारित चिप है, जिसके नए Super Cores 20 प्रतिशत तक तेज़ परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। इसके अलावा 7-कोर GPU से ग्राफिक्स में 40 प्रतिशत का सुधार हुआ है और 32-कोर डुअल Neural Engine ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को अभूतपूर्व गति देता है। भारी गेमिंग और AI टास्क के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ा गया है।

फोन का Dynamic Island पहले से छोटा और स्मार्ट हो गया है, जो अब एक साथ तीन Live Activities प्रदर्शित कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP Fusion मेन कैमरे में मैकेनिकली Variable Aperture दिया गया है, जो लाइट इनटेक पर बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। रियर पैनल पर 48MP मेन, 48MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरों का शक्तिशाली ट्रिपल सेटअप मिलता है।

सॉफ्टवेयर के स्तर पर iOS 27 के साथ नया Siri AI दिया गया है, जो यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर 3 लाख से अधिक ऐप्स के साथ सहजता से काम कर सकता है। बैटरी लाइफ को भी काफी बेहतर किया गया है, जिससे iPhone 18 Pro में 36 घंटे और iPhone 18 Pro Max में रिकॉर्ड 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है। नए लुक के लिए फोन को बैक ग्लास डिज़ाइन के साथ Burgundy, Glacier, Black और Silver रंगों में पेश किया गया है। साथ ही, AI से बनाई या एडिट की गई तस्वीरों की प्रामाणिकता जांचने के लिए Apple Reference Image नाम का नया ऑथेंटिसिटी स्टैंडर्ड भी शामिल किया गया है।

शुरुआती कीमत

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है, और ये दोनों मॉडल 256GB से लेकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे। इन स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, जबकि इनकी आधिकारिक बिक्री 18 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

AirPods 5

एप्पल ने इसके साथ नए AirPods 5 भी पेश किए हैं। ये इयरबड्स 50% अधिक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), नए अडेप्टिव ऑडियो, ट्रांसपेरेंसी मोड और नेक्स्ट-जनरेशन अडेप्टिव EQ से लैस हैं। iOS 27 के साथ इनमें रियल-टाइम Live Translation का सपोर्ट भी मिलता है।

भारत में AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 और वायरलेस चार्जिंग मॉडल की कीमत ₹17,900 रखी गई है। इनकी बिक्री भी 18 सितंबर से शुरू होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Brics Summit: ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग; पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूपी महिलाओं को मिलेगा ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज को मिली सुरक्षा चेतावनी छाता शुगर मिल मामले में किसानों और पूर्व सैनिकों को पुलिस का नोटिस दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा समेत 7 व्यस्ततम रेल मार्ग होंगे फोरलेन यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा प्रणाली में किया बड़ा बदलाव कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर जोरदार फायरिंग