नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। यहां आतंकी गैर कश्मीरी नागरिकों के साथ-साथ आम जनता को निशाना बना रहे हैं। सेना आतंकी के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ टी-20 विश्ककप को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर विरोध तेज हो गया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी इस मुकाबले के विरोध किया है। इसके साथ-साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। ओवैसी ने पीएम मोदी (PM Modi) को कई मुद्दों पर हमला बोला। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- भारत के वजीर-ए-अजाम दो मुद्दों पर नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो चीजों पर कभी भी नहीं बोलते हैं। पीएम मोदी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ चीन लद्दाख में बैठे चीन को लेकर नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि पीएम चीन पर बोलने से पीएम डरते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वो चाय में भी चीनी नहीं डालते होंगे की कहीं चीन ना निकल जाए। पेट्रोल की कीमत सौ रुपए के पार हो गई है लेकिन वो कुछ नहीं बोलते हैं। https://twitter.com/ANI/status/1450278108108496898?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1450278108108496898%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1450278108108496898%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान ने पुलवामा पर हमला किया तो मोदी ने कहा कि हम घर में घुसकर मारेंगे तो हमने कहा कि मारो। लेकिन अब जब चीन डोकलाम, डेपसांग में बैठा है और भारत के प्रधानमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। हमारे बिहार के लोगों पर हमला हुआ लेकिन पीएम मोदी चुप रहे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में हमारे नौ सैनिक मारे गए हैं और भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से टी-20 मैच खेलेगा। पाकिस्तान, कश्मीर में हमारे जवानों के साथ टी-20 खेल रहा है और हम उनके साथ मैच खेलेंगे। ओवैसी ने कहा कि हमारे 9 जवान मारे गए हैं और 24 तारीख को भारत, पाकिस्तान के साथ टी-20 मैच खेलने की तैयारी कर रहा है। क्या आपने नहीं कहा था कि भारत के सैनिक मर रहे हैं और मनमोहन सिंह की सरकार पाकिस्तान को बिरयानी खिला रही है। आज पाकिस्तान कश्मीर में भारत के गरीबों की जिंदगी से टी-20 खेल रहा है, लेकिन आप क्या कर रहे हैं। कश्मीर में आईबी, अमित शाह क्या कर रहे हैं।