Sun, Aug 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Ather Konarc Launched: ₹99,999 की शुरुआती कीमत में एथर ने लॉन्च किया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc

by Tarun Bhardwaj • August 30, 2026
Ather Konarc Launched

Ather Konarc Launched: ₹99,999 की शुरुआती कीमत में एथर ने लॉन्च किया नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपना बहुप्रतीक्षित फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया यह एथर का पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसे कंपनी के नेक्स्ट-जनरेशन EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

कंपनी ने इस स्कूटर को मुख्य रूप से दो प्रमुख वैरिएंट्स—S Line और Z Line में पेश किया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube, Ola S1 सीरीज, Bajaj Chetak और Hero Vida से रहेगा। कंपनी 21 सितंबर से इस नए ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू करने जा रही है।

वैरिएंट वाइज कीमतें और रेंज

Ather Konarc को अलग-अलग बैटरी पैक और रेंज विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें Konarc S का 100 किमी रेंज वाला बेस वैरिएंट ₹99,999 में उपलब्ध है, जबकि 125 किमी रेंज वाले वैरिएंट की कीमत ₹1,21,999 और 161 किमी रेंज वाले वैरिएंट की कीमत ₹1,44,999 तय की गई है। वहीं, 200 किमी की लंबी रेंज वाले Konarc S वैरिएंट की कीमतों का खुलासा बाद में किया जाएगा। इसके अलावा Konarc Z सीरीज को 125 किमी और 161 किमी रेंज विकल्पों के साथ ‘कमिंग सून’ लिस्ट में रखा गया है, जिनकी कीमतों की घोषणा भी आने वाले समय में की जाएगी।

डिजाइन और लुक

पुराने 450 सीरीज के मुकाबले नया कोनार्क अधिक शार्प और स्पॉर्टी नजर आता है। इसके फ्रंट प्रोफाइल में हैंडलबार में इंटीग्रेटेड LED हेडलैंप, ग्लॉसी ब्लैक हैंडलबार काउल और फ्रंट एप्रन पर U-शेप्ड LED DRLs दिए गए हैं। इसके अलावा कंफर्ट और स्टोरेज के लिए इसमें चौड़ी सिंगल-पीस सीट, सिल्वर पिलियन ग्रैब रेल, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट, कंट्रास्टिंग इनर पैनल्स, टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट कंसोल और फ्रंट स्टोरेज कैबिन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

खास ‘Airwalk’ फीचर

भारी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को तंग जगहों या ढलान पर हाथ से धक्का देने की समस्या से निपटने के लिए एथर ने इसमें ‘Airwalk’ फीचर जोड़ा है। यह फीचर इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से स्कूटर को पैदल ही आगे या पीछे खिसकाना बेहद आसान बना देता है, साथ ही इसमें फुल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है।

बैटरी, टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें नया Bedrock बैटरी सिस्टम दिया गया है, जिसका टॉप-एंड S-Line वैरिएंट सिंगल चार्ज पर 200 किमी की IDC रेंज देने में सक्षम है। स्पीड के मामले में S Line वैरिएंट 70 किमी प्रति घंटा और Z-Line वैरिएंट 80 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसके अलावा 450W इन-बिल्ट चार्जर और नए EL प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले 900W ऑनबोर्ड चार्जिंग सपोर्ट की मदद से स्कूटर की बैटरी महज 2 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी; SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नेपाल की त्रासदी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी NTA ने जारी किया यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ मथुरा के गोवर्धन में चलती स्वीफ्ट कार में लगी भीषण आग सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक