Sat, Aug 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी; SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग

by Tarun Bhardwaj • August 29, 2026
Rahul Gandhi lashes out over 'purification'

Breaking News: हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी; SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि आज आजादी के 80 साल बाद भी समाज में हर कदम पर दलितों के साथ भेदभाव और अत्याचार हो रहा है। देश में इस समय दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है—एक तरफ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान है, तो दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा है।

हल्द्वानी घटना पर जताई गहरी पीड़ा

राहुल गांधी ने हाल ही में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा उठाते हुए गहरी पीड़ा जताई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में खरगे जी द्वारा दुख व्यक्त करने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खेद जताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जबकि उन्हीं की पार्टी के नेता महेंद्र भट्ट इस शुद्धिकरण को जायज ठहरा रहे हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्य छुआछूत को बढ़ावा देते हैं और ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

‘आजादी के 80 साल बाद भी समाज में कायम है छुआछूत’

राहुल गांधी ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के कई उदाहरण पेश करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है, लेकिन आज भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि घड़ा छू लेने, मूंछ रखने या मंदिर में प्रवेश करने पर आज भी दलितों की हत्याएं हो रही हैं और दलित दूल्हों द्वारा घोड़ी पर बारात निकालने पर उन पर हमले किए जाते हैं। इसके अलावा गांवों और कस्बों में चाय की दुकानों पर दो तरह की व्यवस्था चलती है, जहां कांच के कप दूसरों के लिए और यूज-एंड-थ्रो प्लास्टिक या पेपर कप दलितों के लिए रखे जाते हैं। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि क्या ऐसी घटनाओं और भेदभावपूर्ण मानसिकता के साथ देश को एकजुट रखा जा सकता है, और उन्होंने पूरे देश का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर केंद्रित करने की अपील की।

संसद में खरगे ने भी उठाया था यह मुद्दा

इससे पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राज्यसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि लोकतंत्र में विपक्ष के नेता के भाषण के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ करना संविधान और सामाजिक समरसता पर हमला है। हालांकि जेपी नड्डा ने सदन में भरोसा दिलाया था कि पार्टी ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती और मामले की जांच कराई जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UGC NET June 2026 Result Announced: NTA ने जारी किया 84 विषयों का रिजल्ट और कट-ऑफ; ऐसे डाउनलोड करे अपने स्कोरकार्ड

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी NTA ने जारी किया यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ मथुरा के गोवर्धन में चलती स्वीफ्ट कार में लगी भीषण आग सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Yamaha YZF-R2