यूनिक समय, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 परीक्षा का परिणाम और 84 विषयों के लिए श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए रिजल्ट और कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। वहीं प्रशासनिक कारणों से तीन प्रमुख विषयों—अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी—की परीक्षा सितंबर माह में दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद ही उनका स्कोरकार्ड जारी होगा। रिजल्ट का मुख्य विवरण NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के विभिन्न श्रेणियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें 84 विषयों के लिए कुल 7,73,806 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 6,07,151 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इन परिणामों में JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 4,241 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर एवं PhD में एडमिशन के लिए 45,904 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। इसके अतिरिक्त, 97,434 उम्मीदवार केवल PhD में एडमिशन के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। 3 विषयों की दोबारा होगी परीक्षा अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के परीक्षार्थियों का स्कोरकार्ड फिलहाल पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। यदि ये अभ्यर्थी लॉगिन का प्रयास करते हैं, तो उन्हें "Invalid Application Number/Password" का संदेश दिखाई दे सकता है। NTA के अनुसार इन तीन विषयों की पुनः परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके बाद इनका परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन और आपत्तियों का निस्तारण UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन देश भर के 286 शहरों में स्थित 655 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में जून और जुलाई माह के दौरान किया गया था। कुल 7,73,806 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 55.59% महिलाएं, 44.40% पुरुष और 36 थर्ड-जेंडर परीक्षार्थी शामिल थे। 16 अगस्त को प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर 18 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा चुनौतियों की गहन समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई, जिसके आधार पर यह फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के पात्रता दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: गोवर्धन में चलती स्विफ्ट कार में लगी भीषण आग; पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]