Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Auto News: 1,139 BHP पावर वाली Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.75 करोड़ से शुरू

by Tarun Bhardwaj • November 20, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पोर्शे (Porsche) ने भारत में अपना तीसरा और अब तक का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मॉडल Porsche Cayenne Electric लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.75 करोड़ रखी गई है। कंपनी का यह दूसरा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल है, और इसका Turbo ट्रिम 1,100 bhp से ज्यादा पावर के साथ पोर्शे का अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रोडक्शन मॉडल बन गया है।

Porsche Cayenne Electric में सभी मॉडल्स में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है, यानी ऑल-व्हील ड्राइव इसमें स्टैंडर्ड है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च कंट्रोल के साथ 435 bhp और 835 Nm टॉर्क देता है, जिससे यह सिर्फ 4.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 230 किमी/घंटा है।

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला Cayenne Turbo Electric है, जिसकी पावर पोर्शे की Taycan से भी ज्यादा है। यह 845 bhp देता है, और ‘पुश-टू-पास’ फीचर से 173 bhp का अतिरिक्त बूस्ट मिलता है, जिससे लॉन्च कंट्रोल सक्रिय होने पर कुल पावर 1,139 bhp और 1,500 Nm तक पहुंच जाती है। इस तूफानी ताकत के दम पर यह कार 0-100 किमी/घंटा केवल 2.5 सेकंड में और 0-200 किमी/घंटा सिर्फ 7.4 सेकंड में कर लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा है।

इतनी पावर को संभालने के लिए, पोर्शे का ब्रेकिंग सिस्टम भी खास है, जो दावा करता है कि 97% तक ब्रेकिंग केवल इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा रिकुपरेटिव ब्रेकिंग से की जा सकती है; यह सिस्टम 600 kW तक ऊर्जा वापस खींच सकता है। दोनों वेरिएंट पोर्शे एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (PASM) और वैकल्पिक रियर-एक्सल स्टीयरिंग के साथ आते हैं, जो कॉर्नरिंग के दौरान बॉडी रोल को कम करते हैं।

Cayenne EV में 800V आर्किटेक्चर के साथ 113 kWh की हाई-वोल्टेज बैटरी दी गई है, जो 400 kW तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके जरिए बैटरी 16 मिनट से भी कम समय में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। स्टैंडर्ड वेरिएंट 642 km (WLTP) और Turbo वेरिएंट 623 km (WLTP) की कुल ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आज आ रहे है भारत; उदयपुर में शाही डेस्टिनेशन वेडिंग में होंगे शामिल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.