Mon, Jul 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी भीषण आग; दम घुटने से 27 लोगों की मौत, 63 घायल

by Tarun Bhardwaj • July 13, 2026
Bangkok Pub Fire

Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी भीषण आग; दम घुटने से 27 लोगों की मौत, 63 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक बेहद लोकप्रिय पब ‘रोंग बीयर ना लाट फ्राओ’ में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 63 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में से 22 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों के आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब वीकेंड होने के कारण पब में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और लोग जश्न में डूबे हुए थे।

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटना के कुछ ही घंटों बाद खुद घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और 27 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की। शुरुआती जांच और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत पब के सामने बने मुख्य स्टेज के पास लगी छत में लगे एयर कंडीशनर (AC) से हुई। एयर कंडीशनर में अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे परिसर में फैल गई।

देखते ही देखते पूरा पब घने और जहरीले काले धुएं के गुबार से भर गया। धुएं के कारण पब के अंदर पूरी तरह अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने का रास्ता दिखना बंद हो गया और सांस लेना असंभव हो गया। दमकल कर्मियों के अनुसार, अधिकांश पीड़ितों की मौत आग से झुलसने के कारण नहीं, बल्कि इसी जहरीले धुएं में दम घुटने (Asphyxiation) की वजह से हुई है।

इमरजेंसी एग्जिट बंद होने से गयी जानें

इस हादसे ने पब प्रबंधन की घोर लापरवाही को भी उजागर कर दिया है, जिसके कारण यह दुर्घटना एक बड़े नरसंहार में बदल गई। फायरब्रिगेड कर्मचारी चक्रित खोंगकोम ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पब के इमरजेंसी (आपातकालीन) एग्जिट गेट बंद और अवरुद्ध थे। अधिकारियों के अनुसार, पब के एक मुख्य फायर एग्जिट के ठीक सामने बीयर के भारी-भरकम क्रेट लादकर रखे गए थे, जबकि दूसरे निकास मार्ग को टेबल लगाकर बंद किया गया था।

बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि जब आग तेजी से फैली, तो जान बचाने के लिए सैकड़ों लोग एक साथ पब के पीछे की ओर भागे, जहाँ किचन, बाथरूम और इमरजेंसी एग्जिट मौजूद थे। लेकिन रास्तों में भारी रुकावट होने के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंसकर रह गए।

टॉयलेट के पास मिले शवों के ढेर

रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को सबसे वीभत्स मंजर टॉयलेट और उसके आसपास देखने को मिला, जहाँ से एक साथ कई लोगों के शव बरामद किए गए। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग आखिरी सांस तक पीछे के रास्ते से बाहर निकलने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन बंद दरवाजों ने उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया।

बचाव दल के बॉडी कैमरा फुटेज और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ऑक्सीजन मास्क पहने दमकलकर्मी धुएं से भरे कमरों में टॉर्च की रोशनी की मदद से मलबे के बीच से शवों और घायलों को निकालते नजर आ रहे हैं। पब के बाहर मृतकों के शवों को पहचान के लिए क्रम संख्या (सीरियल नंबर) के साथ रखा गया है। फिलहाल फोरेंसिक और कानूनी टीमें पूरी रात मौके से सबूत जुटाने में लगी रहीं और पब मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: चलती ट्रेन के सैलून कोच में रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ पर मचा बवाल; वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने दी सफाई

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जानिक सिनर बने विंबलडन विजेता बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड; दम घुटने से 27 लोगों की मौत, 63 घायल चलती ट्रेन के सैलून कोच में रुद्राभिषेक और पूजा-पाठ का वीडियो वायरल फु क्वोक आइलैंड के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी मथुरा-वृंदावन में तीन दिनों तक नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि भारतीय नौसेना में हुआ शामिल विंबलडन के रॉयल बॉक्स में सचिन-अंजलि संग दिखे शुभमन गिल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी