Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीताहरण से पहले अयोध्या में रावण को आया हार्टअटैक, मौत, एक्टिंग समझ ताली बजाते रहे दर्शक

by Raju Chaurasia • October 5, 2022
Advertisement
Ad

अयोध्या: यूपी के अलग-अलग जनपदों में रामलीला का मंचन जारी है। इस बीच अयोध्या में अयोजित हो रही रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे कलाकार की मौत का मामला सामने आया। किरदार निभा रहे कलाकार की मौत सीताहरण की लीला के मंचन के दौरान हृदय गति रुक जाने की वजह से हुई। तबीयत बिगड़ने के बाद कलाकार को रामलीला समिति के पदाधिकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस तरह से कलाकार की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। यह हादसा ऐहार गांव से सामने आया। श्री रामलीला समिति ऐहार में सीता हरण की लीला से पहले जैसे ही रावण का अभिनय कर रहे कलाकार पतिराम माइक पर बोलने लगे तो उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी। हालांकि वह फिर भी आवाज को बुलंद कर संवाद करते रहे। बोलते-बोलते ही वह अचानक मंच पर गिर गए। दर्शकों ने सोचा कि यह भी उनके अभिनय का ही हिस्सा है। जब वह काफी समय तक नहीं उठे तो एंबुलेंस को बुलाया गया। पतिराम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि कलाकार पतिराम रावत बीते तकरीबन 20 सालों से रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे थे। रामलीला समिति के प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह कहते हैं कि इन 20 वर्षों में रावण का जीवंत अभिनय पतिराम के द्वारा किया गया। इसके बाद अगले दिन होने वाली रामलीला को भी स्थगित कर दिया गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पतिराम के निधन के बाद गहरा शोक देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले फतेहपुर में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक की भी मंचन के दौरान मौत का मामला सामने आया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.