Tue, Aug 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bengal Election: भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; मतगणना केंद्र पहुंचीं ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी

by Tarun Bhardwaj • May 4, 2026
High-voltage drama in Bhawanipur

Bengal Election: भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा; मतगणना केंद्र पहुंचीं ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच सबसे हाईप्रोफाइल सीट भवानीपुर में भारी तनाव और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई है। मतगणना के 12वें चरण के दौरान चुनाव आयोग द्वारा परिणाम अपडेट न किए जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी दोनों ही मतगणना केंद्र ‘सखावत मेमोरियल स्कूल’ पहुंच गए।

काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

भवानीपुर केंद्र पर विवाद के चलते लगभग 1.5 घंटे तक वोटों की गिनती रुकी रही। मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता जमा हो गए, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। तनाव के बीच अभिषेक बनर्जी के मतगणना केंद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। चुनाव आयोग के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन लेकर गणना केंद्र में घुसने के कारण प्रक्रिया में छोटी सी रुकावट आई थी। फोन जब्त करने के बाद गिनती फिर शुरू की गई।

TMC के गंभीर आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर कड़े सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर टीएमसी के वोटों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। टीएमसी उम्मीदवार गौतम देब ने दावा किया कि काउंटिंग सेंटर पर बिना सील और कवर के पोस्टल बॉक्स खुले मिले, जिसे उन्होंने ‘मनगढ़ंत मैच’ करार दिया। 13 राउंड की गिनती के बाद उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ममता बनर्जी 5,349 वोटों से आगे चल रही हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Hormuz Crisis: ट्रंप को मैक्रों का बड़ा झटका; बोले- “अमेरिका के अस्पष्ट सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनेगा यूरोप”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

शिक्षा जगत् और राजनीति के सितारे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस में फंसी एक्ट्रेस तृषा और CM विजय पर विवादित टिप्पणी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा WhatsApp ने कई भारतीय यूजर्स के अकाउंट किए ब्लॉक फैजान अंसारी ने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई लिखित शिकायत बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते; दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा का कब्जा बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे