Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बंगाल चुनाव 2026: “बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया”, पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद गरजे पीएम मोदी

by Tarun Bhardwaj • April 24, 2026
PM Modi Roars After Record Turnout in First Phase

बंगाल चुनाव 2026: “बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है TMC का दीया”, पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद गरजे पीएम मोदी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई ऐतिहासिक वोटिंग ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। गुरुवार को 152 सीटों पर हुए मतदान में 92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस भारी मतदान से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमदम में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के रुझानों ने बंगाल में ‘विजय का शंखनाद’ कर दिया है।

“टीएमसी के महाजंगलराज का अंत करीब”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में टीएमसी की मौजूदा स्थिति की तुलना बुझते हुए दीपक से की। उन्होंने कहा “हर बुझता हुआ दीपक अंत समय में थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है।” पीएम ने कड़े लहजे में कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छिपने की जगह नहीं मिलेगी और हर अन्याय की फाइल दोबारा खोली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस बंगाल में टीएमसी ने ‘लोकतंत्र के मंदिर’ को कुचल दिया था, वहां की जनता ने पहले चरण में ही उसके पुनर्निर्माण की नींव रख दी है।

नारी शक्ति और ‘मोदी की गारंटी’

प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण वादे और घोषणाएं कीं। पीएम ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर बेटियों के सपने कुचलने नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने नारा दिया— “अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार बदलकर रहेंगे।”
बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों को घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी और ये घर घर की महिलाओं के नाम पर ही रजिस्टर्ड होंगे। उन्होंने वादा किया कि गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा और कोई ‘सिंडिकेट’ उनका हक नहीं छीन पाएगा।

मध्यम वर्ग को टैक्स में बड़ी राहत का जिक्र

पीएम मोदी ने मध्यम वर्ग को साधते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब दिल्ली में टीएमसी समर्थित सरकार थी, तब 2 लाख की आय पर भी टैक्स लगता था, लेकिन आज 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स जीरो है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के ऐतिहासिक नारे को दोहराते हुए पीएम ने बंगाल की जनता से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज मैं आपसे कहता हूँ— आप मुझे वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, घुसपैठ और सिंडिकेट राज से आजादी दिलाएंगे।” पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग और पीएम मोदी के इस आक्रामक रुख ने बंगाल चुनाव के अगले चरणों के लिए मुकाबला और भी दिलचस्प बना दिया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Bengal Chunav: चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों का नाम वोटर लिस्ट से ‘गायब’; सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक