Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ा हादसा: दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत, दो घायल, सीएम योगी ने जताया दुःख

by Raju Chaurasia • September 16, 2022
Advertisement
Ad

भारी बारिश के बीच लखनऊ में एक दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग इसमें घायल हैं। प्रशासन के अनुसार मारे गए लोग दिलकुशा के आर्मी इलाके में क्‍वार्टर्स के निर्माण के लिए लखनऊ आए थे। दो महीने पहले ही निर्माण का काम पूरा हो गया था लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर दिलकूुशा के इस इलाके में अवैध ढंग से रह रहे थे। वही मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं। मारे गए लोगों ने तीन बच्‍चे भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल से 9 शव निकाल लिए गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ के डीएम ने बताया कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान रात में यह दीवार गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

मौके पर पहुंचे नगर आयुक्‍त इंद्रजीत सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया कि अवैध ढंग से यहां रह रहे मजदूराें को कुछ समय पहले यहां से हटाया गया था लेकिन वे दोबारा यहां आकर रहने लगे। उन्‍होंने कहा कि यह कैंट का एरिया है। कैंट क्षेत्र में काम दो महीने पहले ही पूरा हो चुका था लेकिन मजदूर यहां से अवैध ढंग से झोपड़ि‍यां डालकर रहने लगे। उन्‍हें यहां से हटाया गया लेकिन उन्‍होंने दोबारा यहां झोपड़ि‍यां बना लीं। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि हादसे के वक्‍त झोपड़ि‍यों में कुल 11 लोग मौजूद थे जिनमें से 9 की दु:खद मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। डीएम ने बताया कि मारे गए लोगों में 3 की उम्र 18 वर्ष से कम है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.