Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिग—बॉस: जैस्मिन भसीन ने किया ऐलान इसी साल करेंगी अली गोनी से शादी!

by यूनिक समय • January 11, 2021

बिग—बॉस: जैस्मिन भसीन ने किया ऐलान इसी साल करेंगी अली गोनी से शादी!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। ब‍िग बॉस के घर में 100 द‍िन का वक्‍त ब‍िताने के बाद एक्‍ट्रेस जैस्मिन भसीन अब आउट हो गई हैं। जैस्मिन का इविक्‍शन काफी इमोशनल था और उसके ल‍िए गोनी अली को रोते देखकर खुद सलमान खान की आंखों में भी आंसू आ गए। जैस्मिन ने घर से बेघर होते ही अपने और अली के र‍िश्‍ते को लेकर बड़ा ऐलान कर द‍िया है। जैस्मिन भसीन, जो अभी तक अली गोनी और अपने बीच के र‍िश्‍ते को दोस्‍ती का नाम दे रही थीं, ने घर से बाहर आकर इस साल के आखिर तक अली से शादी करने की बात कही है। जैस्मिन ने ये बात भी साफ कर दी है क‍ि उनके मम्‍मी-पापा को उनके इस र‍िश्‍ते से कोई प्रॉब्‍लम नहीं है।

घर से बेघर हुई जैस्मिन ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को द‍िए इंटरव्‍यू में कहा, ‘मैं खुद को न‍िकलने को लेकर दुखी हूं। ये मेरे लिए काफी शॉकिंग था, लेकिन मैं खुश हूं कि अली अब भी घर में है। मैं चाहती हूं वो घर में रहे। मैं उसे बहुत म‍िस करने वाली हूं क्‍योंकि मैं रोज सुबह उठकर सबसे पहले उसे ही देखती थी।’ वहीं अपने और अली के र‍िश्‍ते पर जैस्मिन ने कहा क‍ि उन्‍हें उन दोनों के र‍िश्‍ते से कोई तकलीफ नहीं है. दरअसल फैमिली वीक में जैस्मिन के मम्‍मी-पापा घर में आए थे और दोनों ने जैस्मिन को अकेले खेलने की सलाह दी थी। ये बात सुनकर अली काफी दुखी हो गए थे।

इस पर जैस्मिन ने कहा, ‘मेरे पैरेंट्स की बात को गलत तरीके से ल‍िया गया। वो मुझे मेरे गेम पर फोकस करने के लिए कह रहे थे। उन्‍होंने जो भी कहा स‍िर्फ गेम के ल‍िए कहा। मेरे पैरेंट्स को मेरे र‍िश्‍ते से समस्‍या क्‍यों होगी। मेरी मेरे मम्‍मी-पापा से बात हुई है और वो मेरे इस फैसले से काफी खुश हैं।’

जैस्मिन ने आगे कहा, ‘मुझे प्‍यार हो गया है और ये बहुत ही अच्‍छी फील‍िंग है। मुझे इसी साल शादी करने में भी कोई द‍िक्‍कत नहीं है, मेरे माता-पिता भी इससे खुश हैं। एक बार अली बाहर आ जाएगा तो हम उनके पैरेंट्स से म‍िलेंगे। मैं पहले भी उसके पैरेंट्स से म‍िल चुकी हूं लेकिन तब हम स‍िर्फ दोस्‍त थे। एक बार वो हमारे र‍िश्‍ते को मंजूरी दे दें, फिर मैं इंतजार नहीं करूंगी। मैं शादी कर लूंगी क्‍योंकि मैं जानती हूं मेरे ल‍िए अली ही बना है।’

बता दें कि इस हफ्ते अली, जैस्मिन, रुबीना और अभिनव नोमिनेटेड थे और जैस्मिन घर से बेघर हो गई हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.