यूनिक समय, नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सेंट्रल स्फीयर (Central Sphere) के तहत आने वाले लाखों कर्मचारियों और श्रमिकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में संशोधन करते हुए न्यूनतम मजदूरी की दरों (Minimum Wage Rates) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। संशोधित VDA की यह नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले लेबर ब्यूरो (Labour Bureau) ने 30 सितंबर को ही इस रिवाइज्ड VDA का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया था। औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) में 6.62 पॉइंट का उछाल न्यूनतम मजदूरी की दरों में यह संशोधन इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) में हुई बढ़ोतरी पर आधारित है। आंकड़ों के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त छमाही में CPI-IW इंडेक्स जो पहले 424.80 था, वह बढ़कर 431.42 हो गया है। इसमें 6.62 पॉइंट की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके आधार पर ही वीडीए (VDA) में यह संशोधन किया गया है। कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस वर्कर्स की नई मजदूरी दरें भवन निर्माण, सड़कों, रनवे, पानी व सीवरेज पाइपलाइन और केबल बिछाने जैसे कार्यों में लगे कंस्ट्रक्शन और मेंटेनेंस वर्कर्स की न्यूनतम मजदूरी अब वर्कर कैटेगरी और एरिया के हिसाब से तय की गई है। नई दरों के तहत अकुशल (Unskilled) श्रमिकों को एरिया A में 840 रुपये, एरिया B में 704 रुपये और एरिया C में 565 रुपये प्रति दिन मिलेंगे। अर्ध-कुशल (Semi-skilled) श्रमिकों का मेहनताना एरिया A में 933 रुपये, एरिया B में 794 रुपये और एरिया C में 661 रुपये तय किया गया है। वहीं कुशल (Skilled) कर्मचारियों को एरिया A में 1,024 रुपये, एरिया B में 933 रुपये और एरिया C में 794 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे, जबकि अति-कुशल (Highly Skilled) श्रेणी के लिए यह दर एरिया A में 1,111 रुपये, एरिया B में 1,024 रुपये और एरिया C में 933 रुपये निर्धारित की गई है। एग्रीकल्चर (कृषि) क्षेत्र के श्रमिकों का बढ़ा मेहनताना केंद्र सरकार ने खेती-बाड़ी और कृषि कार्यों से जुड़े मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में इजाफा किया है। नई दरों के अनुसार अकुशल (Unskilled) कृषि श्रमिकों को एरिया A में 537 रुपये, एरिया B में 491 रुपये और एरिया C में 486 रुपये प्रति दिन मिलेंगे। वहीं अर्ध-कुशल (Semi-skilled) श्रेणी के मजदूरों का मेहनताना एरिया A में 587 रुपये, एरिया B में 539 रुपये और एरिया C में 496 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। इसके अलावा कुशल (Skilled) कृषि श्रमिकों को एरिया A में 637 रुपये, एरिया B में 587 रुपये और एरिया C में 538 रुपये प्रति दिन दिए जाएंगे, जबकि अति-कुशल (Highly Skilled) श्रेणी के लिए यह दर एरिया A में 705 रुपये, एरिया B में 655 रुपये और एरिया C में 587 रुपये निर्धारित की गई है। क्या होता है VDA? वेरिएबल डियरनेस अलाउंस यानी VDA सीधे तौर पर बढ़ती महंगाई से जुड़ा एक घटक है। केंद्र सरकार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में होने वाले बदलावों के आधार पर हर छह महीने में इसे रिवाइज करती है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य असंगठित और न्यूनतम वेतन पाने वाले श्रमिकों की आय को महंगाई के असर से बचाना और उनका जीवन स्तर बेहतर बनाए रखना है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 8 उम्मीदवारों की सूची; कई नए चेहरों पर दांव, हरदीप सिंह पुरी का पत्ता कटा ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]