Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

INDIA की फुल फॉर्म नहीं बता पाए विपक्ष के बड़े-बड़े नेता, जाने किसने क्या दिया जबाब

by यूनिक समय • July 22, 2023
Advertisement
Ad

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA का सामना करने के लिए विपक्षी दलों ने मोर्चा बनाया है। इसे INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) नाम दिया गया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने अपने मोर्चे का नाम INDIA तो रख लिया, लेकिन उन दलों के सांसदों को ही इसका मतलब नहीं पता। एक पत्रकार ने जब सांसदों से INDIA का फुल फॉर्म पूछा तो वे बगलें झांकने लगें। कुछ तो इस बात के लिए गुस्सा भी हो गए।

समाजवादी पार्टी के सांसद एस.टी. हसन से जब INDIA का फुल फॉर्म पूछा गया तो उन्होंने कहा, “आप मेरी परीक्षा तो ले नहीं रहे हैं। आपको भी मालूम है मुझे भी मालूम है। इसी सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “मुझे अच्छी तरह मालूम है, पहले वो बताएं कि बीजेपी फुल फॉर्म क्या है।” कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “आप बच्चा समझ रहे हैं क्या? चलिए, निकलिए। मैं फिजिक्स में MSc, PhD करके आया हूं, मैं आपकी तरह नहीं आया हूं। ये बच्चों का खेल नहीं है। आप पार्लियामेंट में आते हैं।

पत्रकार ने आप नेता और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से INDIA का फुल फॉर्म पूछा तो उन्होंने कहा, “INDIA का नाम आपने सामने रखा हुआ है तो टीम इंडिया मतलब भारत। भारत के लिए टीम इंडिया बन रही है। सीपीआई सांसद विनय विश्वम ने कहा, “INDIA इज इंडिया, बीजेपी INDIA से डरी हुई है। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा, ” सांसदों को पता है, लोगों को पता है, हर हिन्दुस्तानी के दिल में हिन्दुस्तान बसता है।”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.