Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ी खबर: 3 विमान क्रैश, भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन और मुरैना में सुखोई-मिराज ने खोया नियंत्रण

by यूनिक समय • January 28, 2023
Advertisement
Ad

राजस्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन जबकि मध्य प्रदेश के मुरैना में एक सुखोई और एक मिराज 2000 विमान क्रैश हो गया है. लगभग एक ही समय पर अलग-अलग जगह 3 विमान क्रैश हुए हैं.

प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. मुरैना जिले के पास शनिवार सुबह एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. रक्षा सूत्रों के अनुसार, सर्च एंड बचाव कार्य किया जा रहा है. वहीं राजस्थान के भरतपुर शहर से भी एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने खुद मौके पर पहुंच गए हैं.

इस हादसे में शिकार दोनों फाइटर जेट के पायलट का अभी कोई सुराग नहीं मिला है. उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. एक अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि मुरैना में हुए हादसा दोनों फाइटर जे ट के टकराने की वजह से हुआ हो, क्योंकि दोनों की जैट एक ही जगह पर क्रैश हुए हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पायलट ने समझदारी से जैट को जंगल में क्रैश कराया है. लेकिन अभी भी जान-माल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.