Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिग-बॉस 16: अब्दू रोजिक के दुश्मन हैं हसबुल्ला? जिनकी जल्द होने वाली है बिग-बॉस में एंट्री

by यूनिक समय • October 20, 2022
Advertisement
Ad

अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं। बता दें अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं।

इन दिनों बिग-बॉस काफी चर्चा में है। बता दें बिग-बॉस 1 अक्टूबर से ऑन एयर हुआ था। इस शो को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इस सीजन में भी एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक भी आए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं। बता दें अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं।

बता दें बिग-बॉस के घर में अब्दू को खूब प्यार दिया जाता। मजाक-मजाक में बिग-बॉस की कुछ लड़कियां कहती हैं की वो अब्दू से शादी करना चाहती हैं, लेकिन अब्दू इंकार कर देते हैं। अब्दू सबसे शांत कंटेस्टेंट में से एक हैं। वो किसी से लड़ाई नहीं करते हैं। लेकिन अब्दू हर कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। शो में अब तक उनका गुस्सा देखने को नहीं मिला लेकिन लगता है कि अब जल्द ही फैंस को उनका दूसरा रूप देखने को मिल सकता है।जी हां अब हम अब्दू का गुस्सा देख सकते हैं खबरो के अनुसार अब शो में अब्दू के दूश्मन की एंट्री होने वाली है।

कॉम्पिटीटर 

ऐसी खबर आ रही है की शो में अब अब्दू के दुश्मन हसबुल्ला की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के शो मेकर्स ने हसबुल्ला को अप्रोच किया है। उनकी जल्द ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। ये खबर सुनने के बाद फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हसबुल्ला कौन हैं? हसबुल्ला रूस के रहने वाले हैं। बता दें उनकी उम्र महज 20 साल की है। लेकिन उनका कद 3 फूट का है। हसबुल्ला के वीडियो काफी वायरल होते है। हसबुल्ला और अब्दू रोजिक एक दूसरे को अपना कॉम्पिटीटर मानते हैं। इन दोनो के बीच हमेशा कोल्ड वॉर भी होता रहता है।

कांटे की टक्कर

हसबुल्ला और अब्दू दोनों ही काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर नजर डाला जाए तो आसानी से अंदाजा हो जाएगा की वह इतनी कम उम्र में भा लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। हसबुल्ला की जब से बिग बॉस में आने की चर्चा शुरू हुई है तो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वह खूब ट्रेंड कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक और हसबुल्ला के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.