Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिग बॉस शो 15: इस दिन शुरू हो रहा सलमान का विवादित शो

by Raju Chaurasia • October 1, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। सलमान इसके प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग के लिए मुंबई वापस लौट चुके हैं। वे ऑस्ट्रिया में टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामना आ गई है। इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स करन जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी के भी है। इस बार शो में करीब 12-13 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जिनमें से 9 कंटेस्टेंट्स को रिवील किया जा चुका है। इन कंटेस्टेंट्स में जहां कुछ नए चेहरे शामिल हैं तो वहीं कुछ फेमस टीवी स्टार्स हैं। नीचे देखें इस बार कौन-कौन सलमान खान के शो में मचाएगा धमाल…

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

बिग बॉस 15 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान का मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस बार शो की थीम जंगल रखी गई है। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के शानदार घर तक पहुंचने के लिए पहले जंगल को पार करना होगा, जहां उनके सामने कई मुश्किलें आएंगी। मेकर्स ने प्रोमो को शेयर कर लिखा- सलमान खान हैं इस जंगल के शेर, तैयार हो जाइए क्योंकि कंटेस्टेंट्स करने जा रहे हैं बिग बॉस 15 के वाइल्ड जंगल में प्रवेश! क्या आप तैयार हैं इसके स्वागत के लिए?

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

टीवी के मोस्ट पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा इस साल शो में नजर आएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक प्रोमो में उनकी झलक दिखाई गई थी और इससे से कन्फर्म हो गया था कि वे शो का हिस्सा हैं।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर में रागिनी माहेश्वरी का किरदार निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश भी सलमान खान के घर में धमाल आ रही है। वे पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

बिग बॉस ओटीटी की दूसरी रनर-अप शमिता शेट्टी भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। उन्होंने पहले बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा के साथ अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए बीच में ही छोड़ दिया था।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

एस ऑफ स्पेस में नजर आ चुकी मीशा अय्यर बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। वे स्प्लिट्सविला 12 में भी नजर आईं। उड़ान, तुम ऐसे ही रहना और बालिका वधू जैसे सीरियलों में नजर आईं विधि पांड्या भी शो में नजर आएंगी।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में शामिल होंगे। वे टीवी एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वे एकता कपूर की वेब सीरीज बेबाक में नजर आए। प्रतीक बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुके हैं।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट में से एक थे। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। वो फेमस डांसर और कोरियोग्राफर है। उन्होंने चन्ना मेरेया गाने को कोरियोग्राफ किया था।

salman khan controversial show bigg boss 15 contestants confirmed list have a look

बिग बॉस के 13वें सीजन के रनर-अप रहे आसिम रियाज के भाई उमर रियाज शो में नजर आएंगे। उमर रियाज ने बिग बॉस 13 में उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह फैमिली वीक में भाई आसिम को सपोर्ट करने आए थे। वहीं, टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी शो का हिस्सा होगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.