Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री; निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की चर्चा तेज

by Tarun Bhardwaj • April 14, 2026
Samrat Chaudhary will be the new Chief Minister of Bihar

Bihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री; निशांत कुमार को डिप्टी CM बनाने की चर्चा तेज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय का आगाज हुआ है। दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यह बिहार के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री राज्य की कमान सौंपने जा रही है।

विधायक दल की बैठक और सर्वसम्मत फैसला

मंगलवार को पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। रेणु देवी, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल समेत सभी विधायकों ने एकमत से इस पर मुहर लगाई।

शिवराज सिंह चौहान ने इस पल को ‘भव्य और ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की और उसे जंगलराज से मुक्ति दिलाई। अब उनके विकास कार्यों को सम्राट चौधरी और तेजी से आगे ले जाएंगे।”

निशांत कुमार बन सकते हैं इकलौते डिप्टी CM

सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी अटकलें तेज हैं। सबसे चौंकाने वाली चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है। राजनीतिक गलियारों में खबर है कि नई सरकार में दो के बजाय केवल एक ही उपमुख्यमंत्री होगा और वह जिम्मेदारी निशांत कुमार को सौंपी जा सकती है।

साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल से ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं और उनकी जगह नए व ऊर्जावान चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

नीतीश कुमार का विदाई संदेश

इससे पहले, मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग में नीतीश कुमार भावुक नजर आए। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद पद छोड़ते हुए उन्होंने कहा, “मैं अब जा रहा हूं, लेकिन नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।” उन्होंने बिहार के विकास के लिए अपने विजन को साझा किया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

सम्राट चौधरी का संकल्प

बिहार का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने इसे मात्र एक पद नहीं बल्कि जनता की सेवा का ‘पवित्र अवसर’ बताते हुए संकल्प लिया कि “यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा का पवित्र अवसर है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने का संकल्प लेता हूं।”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट; ऐसे चेक करे अपना स्कोर कार्ड

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक