Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट; ऐसे चेक करे अपना स्कोर कार्ड

by Tarun Bhardwaj • April 14, 2026
CBSE Class 10 Results 2026 may be released today

CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट; ऐसे चेक करे अपना स्कोर कार्ड

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड की सक्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड आज यानी 14 अप्रैल या 20 अप्रैल से पहले किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन छात्र अपनी तैयारी पूरी रखें।

इस बार जल्दी क्यों आ रहे हैं नतीजे?

CBSE द्वारा इस साल रिजल्ट जल्दी जारी करने के पीछे एक ठोस वजह ‘फेज-2’ की परीक्षाएं हैं। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें 15 मई से शुरू होने वाली फेज-2 परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलेगा। छात्रों को ‘इंप्रूवमेंट’ परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके, इसलिए बोर्ड अप्रैल के मध्य तक परिणाम घोषित करने की योजना पर काम कर रहा है।

वेबसाइट क्रैश होने पर न हों परेशान, यहां देखें CBSE 10th Result

रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। छात्र इन वैकल्पिक पोर्टल पर नजर रख सकते हैं:

cbseresults.nic.in

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

digilocker.gov.in (मार्कशीट के लिए)

यदि इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो छात्र SMS, IVRS (फोन कॉल) और UMANG ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट के लिए स्कूलों से मिलने वाले 6 अंकों के Security PIN को संभाल कर रखें।

CBSE 10th Result 2026 चेक करने के आसान स्टेप्स:

  • स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘Class X 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 4: जन्म तिथि भरकर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन; अब 6 घंटे का सफर मात्र 2.5 घंटे में

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक