Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा के चेहरा बांकेबिहारी महाराज होंगे, डिप्टी सीेएम केशव प्रसाद मौर्य ने ठाकुर जी को झूला झुलाया

by Raju Chaurasia • August 11, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
वृंदावन। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की शरण में पहुंचे। पूर्ण भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किए। भगवान से मनौती पूर्ण करने की प्रार्थना की। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को झुलाया। दर्शन करने के बाद काफी प्रफुल्लित होकर लौटे डिप्टी सीेएम ने मंदिर के गेट पर मीडिया से बातचीत की। राजनीति सवालों से वह बचते नजर आए। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर उन्होंने कहा कि वह कुछ भी लें, सब फ्लॉप हो जाएंगे। उनसे प्रश्न किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का चेहरा कौन होगा। जवाब देते हुए श्री मौर्य  ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज चेहरा होंगे। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करेगी। डिप्टी सीएम रमणरेती (महावन) भी गए। वहां उन्होंने संत प्रवर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। अधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.