Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना कहर के बीच कालाबाजारी, 5 हजार का ऑक्सिजन सिलेंडर 46 हजार में

by • April 19, 2021
Advertisement
Ad

कोरोना वायरस संक्रमण से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुरी तरह प्रभावित है। शहर में ऑक्सिजन की कालाबाजारी चरम पर है। आलम यह है कि ऑक्सिजन सिलिंडर एक-दो नहीं बल्कि आठ से नौ गुना ज्यादा कीमत पर बेचे जा रहे हैं। पांच हजार कीमत के ऑक्सिजन सिलिंडर के 46 हजार से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। इतना ही अडवांस बुकिंग करवाने पर दूसरे दिन डिलिवरी हो रही है। ऑक्सिजन सिलिंडर के कई डीलरों से फोन पर संपर्क करने पर मनमाने दाम वसूले जाने की पुष्टि हुई है।

लालबाग स्थित लखनऊ सर्जिकल डीलर के नंबर 9889015753 पर कॉल की गई। कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि केवल चालीस लीटर वाला सिलिंडर ही उपलब्ध है। कुल कीमत 46,800 होगी और अडवांस बुकिंग करवाने पर दूसरे दिन सिलिंडर मिलेगा। दाम अधिक होने की बात कहने पर जवाब मिला कि यह आज की कीमत है। कल क्या कीमत होगी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि रोज चार से पांच हजार रुपये दाम बढ़ रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.