Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का खतरनाक अंदाज, आप भी मान जाएंगे एक्ट्रेस का बैलेंस हैं लाजवाब

by यूनिक समय • March 31, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत और फ‍िट दिखती हैं। 47 की उम्र में भी वो डाइटिंग नहीं करती हैं बल्कि तय रूटीन फॉलो करते हुए, सही खान-पान के साथ कड़ी मेहनत करती हैं। मलाइका की मेहनत दिखती भी हैं। उनकी फिटनेस देखकर 20-21 साल की लड़कियां को भी रश्क हो जाए। सोशल मीडिया पर भी मलाइका अपनी नई नई वीडियो और फोटोज डालकर फैंस को फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। अब मलाइका ने एक ऐसी खतरनाक अंदाज वाली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान हैं। नए फोटो देख फैंस को याद आ जाएगा कि ‘छैंया छैंया’ गाने में चलती ट्रेन पर डांस करना शायद इसी का नतीजा था।

एक्ट्रेस मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर फिर सुर्खियों में आ गई हैं। फोटो में चक्रासन योगमुद्रा करते हुए दिखाई दे रही हैं,वो भी दीवार की मुंडेर परं इस फोटो में मलाइका ने ब्लैक कलर का जिम आउटफिट पहना हुआ है। योग करने के लिए मलाइका ने दीवार की मुंडेर को चुना. मलाइका के इस खतरनाक अंदाज में चक्रासन योग देख किसी को भी पसीना आ जाए. लेकिन यह सब मलाइका जैसी एक्ट्रेस ही कर सकती हैं.

चूंकि एक्ट्रेस रेगुलर एक्सरसाइज और योग करते हुए अपने शरीर का बैलेंस बनाने में महारत हासिल कर चुकी हैं. इस फोटो पर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने एरन लॉरित्सन का एक लंबा-चौड़ा कोट डालते हुए पोस्ट किया है। लिखा ‘यह जानकर एक अजीब सी खुशी होती है कल पता नहीं क्या हो, सूरज कल फिर उग आएगा. जिस स्ट्रगल में हम आज जी रहे हैं, वह कल बीत जाएगा, जिसे याद करके हम मुस्कुराएंगे. जीवन में आने वाली मुश्किलें आपका इम्तिहान लेती हैं, इसलिए खुद में बदलाव न लाएं’।

मलाइका की इस फोटो पर अभी तक 1 लाख 60 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. पिछले दिनों मलाइका का प्लैंक एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.