Thu, Oct 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रज रज उत्सव-2026’, सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से होगी शानदार शुरुआत

by Tarun Bhardwaj • October 15, 2026
'Braj Raj Utsav-2026' will begin on October 23

Mathura: 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रज रज उत्सव-2026’, सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से होगी शानदार शुरुआत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित 11 दिवसीय ‘ब्रज रज उत्सव-2026’ का भव्य आगाज इस बार 23 अक्टूबर से होने जा रहा है। यह सांस्कृतिक महाकुंभ 2 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार उत्सव का मुख्य आकर्षण यह है कि पहली बार वृंदावन के नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उद्घाटन और प्रमुख प्रस्तुतियां

23 अक्टूबर को उत्सव की शुरुआत शाम 6 बजे वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की विशेष नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से होगी, जबकि 25 अक्टूबर को अभिनेता सौरभ राज जैन अपने लोकप्रिय नाटक ‘मेरे कृष्ण’ के जरिए मंच पर नजर आएंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को गीता शोध संस्थान की ओर से पारंपरिक रासलीला का मंचन किया जाएगा और 27 अक्टूबर को प्रसिद्ध कलाकार शिवानी मिश्रा ‘कलर्स ऑफ यूपी’ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड पर सजेगी महफिल

मथुरा के धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 24 अक्टूबर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। यहाँ रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अनूठा मंच मिलेगा। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार संगीत, भजन और लोककला की प्रस्तुतियां देंगे।

11 दिनों के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • 24 अक्टूबर: ईशान मिश्रा का सूफी गायन।
  • 25 अक्टूबर: रसिक वैष्णव का भजन कार्यक्रम (धौलीप्याऊ)।
  • 26 अक्टूबर: रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति।
  • 27 अक्टूबर: गजेंद्र प्रताप सिंह का भजन कार्यक्रम।
  • 28 अक्टूबर: ईशिता विश्वकर्मा की भजन प्रस्तुति।
  • 29 अक्टूबर: प्रख्यात गायक लखवीर सिंह लक्खा का विशेष भजन कार्यक्रम।
  • 30 अक्टूबर: अतुल पंडित की सांस्कृतिक प्रस्तुति।
  • 31 अक्टूबर: पद्मश्री रामदयाल की पारंपरिक नौटंकी।
  • 1 नवंबर: अभय विश्वकर्मा का म्यूजिकल बैंड कार्यक्रम।
  • 2 नवंबर: बैक स्टेज सिवलिंग की संगीत प्रस्तुति के साथ उत्सव का समापन।

शिल्प, हस्तकला और खानपान रहेगा मुख्य आकर्षण

ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन ने बताया कि ब्रज रज उत्सव-2026 का मुख्य उद्देश्य ब्रज की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन शिल्प और हस्तकला उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी लगेगी।

इसके अलावा, आगंतुकों को देश के अलग-अलग क्षेत्रों के व्यंजनों के साथ-साथ ब्रज के पारंपरिक और स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गे एप के जरिए 16 साल के किशोर का अपहरण; फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में धमाकेदार आगाज; धनुष ने बताया ‘मस्ट वॉच ब्लॉकबस्टर 1 नवंबर से मोबाइल पर बिना Truecaller के दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों को सजा के बाद फिर चर्चा में आई मथुरा जिला जेल मथुरा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा मथुरा में 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रज रज उत्सव-2026’ गे एप के जरिए 16 साल के किशोर का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बांकेबिहारी मंदिर में प्रसाद और फूलमाला फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध; व्यवस्था सुधार के लिए कमेटियां गठित