Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में ब्रज रजोत्सव 18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक

by Raju Chaurasia • September 29, 2021
Advertisement
Ad

महेश वार्ष्णेय
मथुरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरु कार्तिक मास में मनाए जाने वाले ब्रज रजोत्सव की तैयारियां शुरु हो गई हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कान्त, एमवीडीए एवं पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक  की।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज के विकास के लिए तत्परता से लगी हुई है। अधिकारी भी ब्रज के समूह के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। कहा कि  कार्तिक मास में मथुरा में ब्रज रजोत्सव  18 अक्टूबर से 19 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसमें बलदेव, महावन, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल एवं मथुरा सहित ब्रज चैरासी कोस में पड़ने वाले अन्य स्थलों पर यह उत्सव तीर्थ विकास बोर्ड के तत्वावधान में मनाया जाएगा। ब्रज रजोत्सव कार्यक्रम में 250 शिल्पियों की प्रदर्शनी, बच्चों के लिए झूले, चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या आदि कार्यक्रम कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक मैदान में आयोजित किये जायेंगे।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सीईओ नगेंद्र प्रताप ने     बताया कि बरसाना में लाडली समारोह, गोकुल में रसखान की समाधि, मथुरा में जुबली पार्क, गोवर्धन में कुसुम सरोवर, चन्द्र सरोवर आदि स्थानों पर  कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त अनुनय झा, ज्वांइट मजिस्टेÑट प्रशांत नागर एवं एसपी क्राइम राधेश्याम राय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.