Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हार्टफुलनेस संस्था ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान; ई-रिक्शा चालकों को बांटे गए डस्टबिन बैग

by Tarun Bhardwaj • August 13, 2026
Braj Teerth Vikas Parishad and the Heartfulness Institute launched a cleanliness awareness campaign

ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हार्टफुलनेस संस्था ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान; ई-रिक्शा चालकों को बांटे गए डस्टबिन बैग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ब्रज तीर्थ विकास परिषद और हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ‘हम सब ने ठाना है ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ अभियान के तहत गुरुवार को एक विशाल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृंदावन स्थित मंडी समिति में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात का प्रमुख साधन बने ई-रिक्शा चालकों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ एवं विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गुलाब का फूल भेंट कर और पटका पहनाकर किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता पट्टिका का अनावरण भी किया गया।

ई-रिक्शा चालकों को दिए गए डस्टबिन बैग

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक चालक को एक-एक डस्टबिन बैग और स्वच्छता जागरूकता पट्टिका वितरित की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि शैलजा कांत मिश्रा, सीईओ लक्ष्मी एन और नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर ई-रिक्शा जागरूकता रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और आम नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।

ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं को सफाई के प्रति करेंगे प्रेरित: डीएम

कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी (DM) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु सबसे अधिक सफर ई-रिक्शा से करते हैं। इसलिए ई-रिक्शा चालकों की भूमिका स्वच्छता अभियान में सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों में डस्टबिन बैग रखेंगे, जिससे यात्री कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में ही डालेंगे, जिसे बाद में निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया जाएगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, नीरज शर्मा और सहायक आयुक्त अनुज कौशिक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: आधी रात को बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल; SSP श्लोक कुमार ने बदला 50 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आधी रात को SSP श्लोक कुमार ने 50 पुलिसकर्मियों का बदला कार्यक्षेत्र मल्लिकार्जुन खरगे के ‘शुद्धिकरण’ वाले बयान पर राज्यसभा में बवाल गूगल ने लॉन्च की फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लाल किला हमले को लेकर UNSC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ पहले टेस्ट में टास्किन अहमद का अजीब सेलिब्रेशन वायरल दिल्ली में CJP के सम्मेलन पर बवाल अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज संसद में जारी भारी हंगामे के बीच JPC के पास भेजा गया FCRA संशोधन विधेयक