Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: मथुरा में मिला भोपाल से 4 दिन से लापता 6 साल का अंश; अकेले ट्रेन पकड़कर पहुंच गया था जंक्शन

by Tarun Bhardwaj • June 19, 2026
Ansh from Bhopal found in Mathura 4 days ago

Breaking: मथुरा में मिला भोपाल से 4 दिन से लापता 6 साल का अंश; अकेले ट्रेन पकड़कर पहुंच गया था जंक्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चार दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ 6 वर्षीय मासूम अंश मैना मथुरा में पूरी तरह सुरक्षित मिल गया है। भोपाल पुलिस की छह टीमें दिन-रात एक करके बच्चे की तलाश में जुटी थीं, जिन्हें आखिरकार तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी कैमरों की मदद से कान्हा की नगरी मथुरा में बड़ी सफलता हाथ लगी। भोपाल से आई विशेष पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे वापस भोपाल ले जाने के लिए रवाना हो चुकी है।

पुलिस ने किया बरामद

जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय मासूम अंश मैना भोपाल के ईदगाह हिल्स (बाजपेयी नगर मल्टी) का रहने वाला है। बीते मंगलवार को उसकी मां भोपाल के लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल में भर्ती थीं, तभी अस्पताल परिसर के पास खेलते-खेलते अंश अचानक लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर भोपाल पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन के लिए 6 अलग-अलग टीमें बनाई थीं।

जांच के दौरान जब पुलिस ने भोपाल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें अंश अकेले ही एक ट्रेन में बैठता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने रेलवे रूट और तकनीकी माध्यमों (सर्विलांस) के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया, जो सीधे मथुरा आकर रुकी। भोपाल पुलिस ने तुरंत मथुरा के रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त प्रयास से मासूम अंश को मथुरा में सकुशल ढूंढ निकाला।

अकेले भोपाल से मथुरा पहुंचने पर जांच जारी

मथुरा पुलिस और भोपाल पुलिस की संयुक्त टीम अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि महज 6 साल का यह मासूम बच्चा अकेले ट्रेन में बैठकर भोपाल से मथुरा तक का लंबा सफर कैसे तय कर गया। इस दौरान क्या कोई संदिग्ध व्यक्ति उसके साथ था या वह गलती से रास्ता भटककर इस ट्रेन में सवार हो गया था, इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

एसीपी अनिल बाजपेयी के मुताबिक, बच्चे को सुरक्षित बरामद करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसमें सफलता मिल गई है। मथुरा में बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर जैसे ही भोपाल में उसके माता-पिता और परिजनों को मिली, परिवार में छाई मायूसी तुरंत खुशियों में बदल गई और उन्होंने पुलिस व कान्हा की नगरी के लोगों का आभार जताया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: अयोध्या विवाद पर सीएम योगी का विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार; बोले— ‘SIT करेगी दूध का दूध और पानी का पानी’

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक